{"_id":"607d5e098ebc3e8d3a6ee223","slug":"rims-staff-nurse-recruitment-2021-staff-nurse-jobs-bumper-jobs-of-staff-nurse-know-more-details","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टाफ नर्स की नौकरियां: यहां निकली है स्टाफ नर्स की बंपर नौकरियां, आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
स्टाफ नर्स की नौकरियां: यहां निकली है स्टाफ नर्स की बंपर नौकरियां, आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल
Mon, 19 Apr 2021 05:02 PM IST
ललित फुलारा
जॉब डेस्क,अमर उजाला
जॉब डेस्क,अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 19 Apr 2021 05:02 PM IST
विज्ञापन
नर्स ( सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : source
अगर आप स्टाफ नर्स की नौकरियां खोज रहे हैं, तो आपके पास सुनहरा मौका है, क्योंकि राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान रांची में स्टाफ नर्स की बंपर रिक्तियां निकली हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है। आपको बता दें कि रिम्स (RIMS) झारखंड का बड़ा सरकारी अस्पताल है। जहां स्टाफ नर्स के पदों के लिए रिक्तियां चल रही हैं। जिन अभ्यर्थियों के पास नर्सिंग की डिग्री है, वे इन नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। ये सारी भर्तियां ग्रेड-ए के अधीन हो रही हैं और इनमें चयनित अभ्यर्थियों को लेवल-7 के तहत वेतन मिलेगा।
विज्ञापन
कुल पदों की संख्या 370
स्टाफ नर्स के कुल पदों की संख्या 370 है। जिनके लिए बीएससी नर्सिंग अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों के लिए शैक्षणिक योग्यता इंडियन नर्सिंग काउंसिल या स्टेट नर्सिंग काउंसिल से बीएससी नर्सिंग मांगी गई है। जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी में डिप्लोमा अभ्यर्थी भी स्टाफ नर्स की रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही दो साल का अनुभव भी मांगा गया है। इन सभी रिक्तियों के लिए अभ्यर्थी की अधिकतम उम्र सीमा 35 साल मांगी गई है। आरक्षित वर्गों को उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
30 अप्रैल आवेदन की आखिरी तारीख
इन रिक्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है और आवेदन की आखिरी तारीख 30 अप्रैल है। अभ्यर्थी 30 अप्रैल से पहले हर हाल में इन पदों के लिए आवेदन कर लें। आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 16 मार्च से ही हो चुकी है। अभ्यर्थी rimsjobs.com व rimsranchi.org के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क 600 रुपये रखा गया है। इन सभी रिक्तियों के बारे में विस्तार से जानने के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक अधिसूचना जरूर पढ़ें। इन रिक्तियों पर अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के जरिए होगा।
विज्ञापन