फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   REET Result 2021: rajasthan reet declared RBSE REET level 1 level 2 result direct link here

REET 2021 Result Declared: लेवल 1 व लेवल 2 का परिणाम जारी, 31000 शिक्षकों की होगी भर्ती

Tue, 02 Nov 2021 09:06 PM IST
वर्तिका तोलानी जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 02 Nov 2021 09:06 PM IST
सार

राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET 2021) का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परिणाम देखने के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट, reetbser21.com पर विजिट करना होगा। 

विज्ञापन
REET Result 2021: rajasthan reet declared RBSE REET level 1 level 2 result direct link here
राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) - 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

राजस्थान राज्य माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) का परिणाम जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी रीट की वेबसाइट reetbser21.com पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। 

विज्ञापन

बता दें कि इस बार रीट लेवल-1 और लेवल-2 दोनों का रिजल्ट एक साथ जारी किया गया है। रीट लेवल - 1 में अजमेर के अजय वैष्णव वैरागी और उदयपुर के गोविंद सोनी ने टॉप किया है। दोनों टॉपर्स ने 148 अंक के साथ प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं, रीट लेवल-2 में श्रीगंगानगर की कीरतसिंह, बीकानेर की सुरभि पारीक, राजसमन्द के निंबाराम ने टॉप किया है।  

विज्ञापन

 

31000 पदों पर होगी आवेदकों की भर्ती

परीक्षा से एक दिन पहले पेपर लीक होने का मामला पहले ही सामने आ चुका है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पेपर लीक मामले में एसओजी की जांच अभी पूरी नहीं हुई। हालांकि जांच से पहले ही बोर्ड ने परीक्षा के 36 दिन बाद रीट 2021 का परिणाम जारी कर दिया है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा रीट 2021 परीक्षा के लिए राज्य के 33 जिलों में कुल 3,993 परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे। इस परीक्षा के लिए कुल 16.51 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। लेकिन रीट 2021 के जरिए से राजस्थान के विद्यालयों में केवल 31000 शिक्षकों की ही भर्ती होगी।

रीट 2021 परिणाम जारी: कैसे देंखे रीट 2021 का परिणाम?
  • परिणाम की जांच करने के लिए रीट की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.edu.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर, उम्मीदवारों को आरटीईटी परिणाम लिंक (RTET result links) मिलेगा। आपने जिस लेवल की परीक्षा दी है उस लेवल - 'परिणाम 2021 स्तर 1' या 'परिणाम 2021 स्तर 2' की लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक लॉगिन पेज दिखाई देगा। लॉगिन करने के लिए क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और जन्म तिथि आदि दर्ज करने के बाद 'सबमिट' पर क्लिक करें।
  • आपका परिणाम आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • भविष्य में आने वाले उपयोग के लिए अपने परिणाम को डाउनलोड करें और उसकी एक हार्ड काॅपी भी रख लें।

अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी अपना परिणाम देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed