फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   REET admit cards 2021 released, direct link for hall ticket is here

REET 2021: प्रवेश पत्र जारी, 26 सितंबर को 31 हजार पदों पर भर्ती के लिए होगी परीक्षा

Fri, 17 Sep 2021 08:56 PM IST
वर्तिका तोलानी जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 17 Sep 2021 08:56 PM IST
सार

REET admit cards 2021 released: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (बीएसईआर) ने राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (आरईईटी) 2021 के लिए शुक्रवार को प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवारों आधिकारिक वेबसाइट reetbser21.com पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
REET admit cards 2021 released, direct link for hall ticket is here
REET 2021 Admit Card - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (बीएसईआर) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा आरईईटी 2021 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यह परीक्षा पूरे राज्य में विभिन्न केंद्रों में दो पालियों में - 26 सितंबर को सुबह और शाम - आयोजित की जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 11 लाख से ज्यादा लोग इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। जिन उम्मीदवारों ने आरईईटी 2021 परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब अपना प्रवेश पत्र माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान, अजमेर की आधिकारिक वेबसाइट (reetbser21.com) से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

रीट प्रवेश पत्र 2021: कैसे करें डाउनलोड

- आधिकारिक वेबसाइट reetbser21.com पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध एडमिट कार्ड की लिंक पर क्लिक करें।
- अपना फॉर्म नंबर, नाम, माता का नाम और जन्म तिथि डालकर लॉग इन करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। 
- आप इसे डाउनलोड बटन पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं। 
- भविष्य के संदर्भ के लिए एक हार्ड और सॉफ्ट कॉपी रखना सुनिश्चित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

26 सितंबर को आयोजित की जाएगी परीक्षा
इस साल आरईईटी 2021 परीक्षा राज्य भर के विभिन्न सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में ग्रेड 3 स्तर के तहत शिक्षकों के लगभग 31,000 पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है। कोरोना महामारी की वजह से आरईईटी 2021 परीक्षा के लिए चार हजार से अधिक केंद्र स्थापित किए गए हैं और राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने भी बुधवार (15 सितंबर) को कहा कि आरईईटी परीक्षा 2021, 26 सितंबर को ही पूर्व निर्धारित कार्यक्रम पर आयोजित की जाएगी। बता दें कि आरईईटी 2021 पहले 20 जून को आयोजित होने वाली थी, लेकिन देश में कोविड-19 की स्थिति के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। अब यह परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed