फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   REET-2022 online application process will begin from 18 april know how to apply here

REET-2022: इस तारीख से शुरू होगी रीट 2022 के लिए आवेदन की प्रक्रिया, कैसे कर सकेंगे आवेदन

Tue, 12 Apr 2022 09:44 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 12 Apr 2022 09:44 AM IST
सार

REET-2022: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी रीट (REET-2022) का आयोजन 23 और 24 जुलाई, 2022 को करेगा। हालांकि, परीक्षा केंद्रों की उपलब्धतता को देखते हुए इसमें परिवर्तन भी किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
REET-2022 online application process will begin from 18 april know how to apply here
REET-2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

REET-2022: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की ओर से राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी रीट (REET-2022) का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। बोर्ड की ओर से आधिकारिक वेबसाइट पर यह शेड्यूल जारी हो चुका है। जो भी उम्मीदवार रीट की प्रक्रिया के जारी होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं, वह बोर्ड द्वारा जारी किए गए शेड्यूल को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। हम इस खबर में आपको REET-2022 की महत्वपूर्ण तारीखों से अवगत कराएंगे।

विज्ञापन

REET-2022: इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से  राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी रीट-2022 के लिए आवेदन की प्रक्रिया 18 अप्रैल, 2022 से शुरू की जाएगी। वहीं, आवेदन के लिए आखिरी तारीख एक महीने के बाद 18 मई, 2022 को निर्धारित की गई है। चूकि रीट एक बहुचर्चित परीक्षा है इस कारण इसके लिए लाखों की संख्या में आवेदन आने की उम्मीद है। इसलिए इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें। ताकि आधिकारिक वेबसाइट पर आने वाली तकनीकी समस्याओं से बचा जा सके। उम्मीदवर इस बात का भी खास ख्याल रखें कि इस परीक्षा के लिए आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही आयोजित की जाएगी। अन्य किसी भी माध्यम से आवेदन स्वीकृत नहीं किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

REET-2022: जानें कब होगी परीक्षा?
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी रीट (REET-2022) का आयोजन 23 और 24 जुलाई, 2022 को करेगा। हालांकि, परीक्षा केंद्रों की उपलब्धतता को देखते हुए इसमें परिवर्तन भी किए जा सकते हैं। इससे जरूरी कोई भी अपडेट राजस्थान बोर्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी करेगा। 

विज्ञापन

REET-2022: आजीवन रहेगी वैद्यता
राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी रीट के लिए इस बार पदों की संख्या 62 हजार रखी गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि रीट 2021 की लेवल-2 परीक्षा रद्द कर दी गई थी। अब उन सीटों को भी इस साल की रीट से जोड़ दिया गया है। बता दें कि रीट सर्टिफिकेट की की वैद्यता अब आजीवन रहेगी। इस परीक्षा के लिए न्यूनतम 18 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
 

REET-2022: कैसे कर सकेंगे आवेदन? 
योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 18 अप्रैल, 2022 से rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी होने वाले लिंक reetraj2022 पर जाकर सभी जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवार आवेदन को पूरा करने के बाद इसका प्रिंट आऊट भी निकाल लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed