फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   REET 2022 Application Process will begin from 18 april know full process here sarkari naukri

REET 2022: कल से शुरू हो रहे हैं रीट 2022 के लिए आवेदन, यहां जाने क्या होगी पूरी प्रक्रिया 

Sun, 17 Apr 2022 12:41 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 17 Apr 2022 12:41 PM IST
सार

REET 2022: RBSE द्वारा जारी किए गए आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी रीट-2022 का आयोजन 23 और 24 जुलाई, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
REET 2022 Application Process will begin from 18 april know full process here sarkari naukri
REET 2022 - फोटो : Social media

विस्तार

REET 2022: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (RBSE) की ओर से राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी रीट-2022 के लिए आवेदन की प्रक्रिया कल 18 अप्रैल, 2022 से शुरू की जाएगी। आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक कल बोर्ड की ओर से आवेदन लिंक को जारी कर दिया जाएगा। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वह अपना आवेदन राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या reetbser2022.in पर जाकर कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को हम सभी प्रक्रिया से अवगत कराएंगे।

विज्ञापन

REET 2022: इतने पदों के लिए होगी परीक्षा
राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन की ओर से रीट 2022 का आयोजन कुल 62 हजार पदों के लिए किया जा रहा है। पेपर लीक प्रकरण के कारण रद्द की गई रीट, 2021 लेवल-2 परीक्षा की सीटों को भी इसमें जोड़ा गया है। इससे पहले रीट 2022 के लिए कुल पद 32 हजार निर्धारित थें। पुराने आवेदकों से इस बार कोई भी आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं कराया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

REET 2022: कब होगी परीक्षा?
RBSE द्वारा जारी किए गए आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी रीट-2022 का आयोजन 23 और 24 जुलाई, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा राज्यभर के विभिन्न जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। बोर्ड ने अब तक रीट 2022 के प्रवेश पत्र जारी होने की तारीख नहीं जारी की है। बोर्ड द्वार जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी जानकारी जारी की जाएगी। उम्मीदवार किसी भी नई जानकारी या नए अपडेट के लिए इसपर नजर बना कर रखें। 

विज्ञापन

REET 2022: कैसे कर सकेंगे आवेदन?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान सेदिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकेंगे। 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in or reetbser2022.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे रीट 2022 के लिए आवेदन से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे। 
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के अपना पंजीयन करें।
  • अब अपने आईडी पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
  • अब सभी जरूरी जानकारी को दर्ज करें और दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।  

जल्द जारी होगा रीट 2021 के लेवल वन का कटऑफ
रीट 2021 के लेवल वन की परीक्षा के आधार पर प्रदेशभर में पंद्रह हजार पांच सौ पदों पर नियुक्ति के लिए फाइनल कट ऑफ लिस्ट रविवार या सोमवार को जारी हो सकती हैं। खबरों के अनुसार प्रारम्भिक शिक्षा निदेशालय ने कट ऑफ सूची तैयार कर ली है और इसे जल्द ही जारी किया जा सकता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed