{"_id":"635f7fbb2e725a24174dfc6c","slug":"recruitment-on-more-than-50-000-postings-of-anganwadi-in-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Anganwadi Bharti 2022: यूपी में आंगनबाड़ी के 50,000 से अधिक पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
UP Anganwadi Bharti 2022: यूपी में आंगनबाड़ी के 50,000 से अधिक पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
Mon, 31 Oct 2022 01:26 PM IST
सौरभ पांडे
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडे
Updated Mon, 31 Oct 2022 01:26 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश में जल्द ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बंपर बहाली हो सकती है। इस भर्ती के जरिए करीब 50 हजार से भी अधिक पदों को भरा जाएगा ।
विज्ञापन
Govt Jobs Sarkari Naukri
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP Anganwadi Recruitment 2022: बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग उत्तर प्रदेश ने राज्य के आठवीं, दसवीं पास उम्मीदवारों के लिए यूपी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, यूपी आंगनबाड़ी सहायिका, यूपी आंगनबाड़ी मिनी कार्यकर्ता के पचास हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन प्रकाशित किया है। उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी भर्ती 2022 के लिए योग्य इच्छुक उम्मीदवार जो विभाग द्वारा निर्धारित शैक्षणिक योग्यता की पात्रता रखते हैं अंतिम तिथि से पूर्व बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग उत्तर प्रदेश की ऑफिशियल वेबसाइट balvikasup.gov.in के माध्यम से Up Anganwadi Online Form भर सकते हैं।
विज्ञापन
पचास हजार से अधिक पद खाली
गौरतलब है कि राज्य में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के तकरीबन 1.89 लाख पद सृजित हैं और इनमें से अभी तकरीबन पचास हजार से अधिक पद खाली हैं। इन पदों के खाली होने की वजह से आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन भी बाधित हो रहा है। इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही है कि इन पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया जल्द ही पूरी की जा सकती है। एक बार भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने के बाद इसे लेकर आवेदन, योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया संबंधी पूरी जानकारी उपलब्ध करा दी जाएगी

आंगनबाड़ी भर्ती योग्यता
राज्य में निकलने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की इस भर्ती में न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष तक के अभ्यर्थियों को आवेदन का मौका दिया जा सकता है। वहीं विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अब 10वीं के बदले अभ्यर्थियों का न्यूनतम 12वीं पास होना आवश्यक किया जा सकता है। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना सामने नहीं आयी है। इसलिए किसी भी तरह के अपडेट के लिए कैंडिडेट्स संबंधित विभाग की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

दो चरणों में होगी भर्ती
रिपोर्ट्स में बताया गया है कि उत्तर प्रदेश बाल विकास पुष्टाहार विभाग ने रिक्त पदों को चिन्हित कर लिया है और यूपी सरकार ने भर्ती के लिए प्रस्ताव भी पारित कर दिया है। ऐसे में यूपी आंगनबाड़ी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जानकारी के अनुसार इन पदों पर भर्ती 2 चरणों में होगी। जिसके तहत पहले चरण में आगामी छह माह के भीतर 20,000 पद भरे जाएंगे। वहीं शेष 30,000 पद अगले एक साल के अंदर भरे जाएंगे।