फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment of Tradesman Mate in 26 Ammunition Company

10वीं पास को 22000 रुपए सैलरी, बस ये फॉर्म भरिए

Fri, 08 May 2015 03:31 PM IST
Updated Fri, 08 May 2015 03:31 PM IST
विज्ञापन
Recruitment of Tradesman Mate in 26 Ammunition Company

26 एम्यूनिशन कंपनी, रक्षा मंत्रालय ने 85 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। जारी की गई कुल रिक्तियों में पदों में 83 पद ट्रेड्समैन मेट के और 2 पद फायरमैन के शामिल हैं। शैक्षिक योग्यता के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार ने किसी मान्यताप्राप्त शिक्षा बोर्ड से 10वीं पास की हो।

विज्ञापन


इन पदों पर आयु सीमा के तहत न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के आवेदकों के निर्धारित नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। आयु की गणना आवेदन प्राप्त करने के अंतिम तिथि से की जाएगी। इन पदों पर वेतनमान के तौर पर 5,200-20,200 रुपये ग्रेड पे 1,800 रुपये दिये जाएंगे।
विज्ञापन

22 मई कर सकते हैं आवेदन

Recruitment of Tradesman Mate in 26 Ammunition Company

इन पदों पर आवेदन ऑफलाइन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए इच्छुक आवेदक आवेदन पत्र को निर्धारित प्रारूप में विधिवत भरें। आवेदन का प्रारूप विज्ञिप्ति में दी गई है। निर्देशों के अनुसार भरे हुए आवेदन पत्र को विज्ञापित प्रमाणपत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियों के साथ संलग्न कर 'ऑफिसर कमांडिंग, 26 एम्यूनिशन कंपनी, पिन-909426, सी/ओ 56 एपीओ' के पते पर केवल डाक द्वारा भेजें। आवेदन व्यक्तिगत रूप से स्वीकार नहीं किया जाएगा।

इन पदों पर चयन स्क्रीनिंग टेस्ट, लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। आवेदन पत्र पहुंचने की अंतिम तिथि 22 मई, 2015 निर्धारित की गई है। आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एम्युनिशन कंपनी के वेबसाइट http://www.sarkarijobnews.com/wp-content/uploads/2015/05/Ammunition-Company.pdf पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed