एएमयू में टीचिंग और नॉन टीचिंग के सैकड़ों पद खाली
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ने 286 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों में शैक्षिक पदों में विभिन्न विषयों के प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और गैर - शैक्षिक पदों में मेडिकल ऑफिसर, डिप्टी मेडिकल ऑफिसर, सेक्शन ऑफिसर, एलडीसी समेत कई अन्य पद शामिल हैं।
इन पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता के तहत सभी पदों पर अलग - अलग योग्यता और अर्हता निर्धारित की गई है। विज्ञापित पदों में प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर चयनित आवेदकों को वेतनमान के तौर पर 37,400 - 67,000 और असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर 15,600 - 39,100 रुपये अलग-अलग ग्रेड पे के साथ दिए जाएंगे।
जल्दी करें आवेदन
उपरोक्त पदों पर आवेदन ऑफलाइन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए योग्य आवेदक आवेदन पत्र को यूनिवर्सिटी कार्यालय से प्राप्त करें या यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करें। पूर्णरूप से भरे हुए आवेदन पत्र को मांगे गए समस्त दस्तावेजो की प्रतियों के साथ संलग्न कर 'उप-सचिव (चयन समिति), अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी, अलीगढ़-202002' के पते पर भेजें। आवेदन पत्र को यूनिवर्सिटी के कार्यालय में स्वतः भी जमा कराया जा सकता है।
इन पदों पर आवेदन शुल्क के तौर पर 150 रुपये डिमांड ड्राफ्ट के रूप में 'फाइनेंस ऑफिसर, एएमयू, अलीगढ़' के पक्ष में बनवाकर जमा करना होगा। इसके अतिरिक्त आवेदन शुल्क को भारतीय स्टेट बैंक की किसी भी शाखा में नकद रूप में निर्धारित खाते में जमा करना होगा। आवेदन पत्र पहुंचने की अंतिम तिथि 6 जून, 2015 निर्धारित की गई है। आवेदन करने तथा आवेदन से संबंधित अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए आवेदक संबंधित वेबसाइट http://www.amuregistrar.com/# पर लॉग ऑन करें।