बुला रही है BSF...आपमें भी है जज्बा तो भरिए फॉर्म
सीमा सुरक्षा बल महानिदेशालय ने 49 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों में सब इंस्पेक्टर (वर्क्स) के 29 पद और जूनियर इंजीनियर / सब इंस्पेक्टर के 20 पद शामिल हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता के तहत इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 3 वर्ष का डिप्लोमा होना अनिवार्य है।
विज्ञापित पदों पर आवेदन के लिए आयु सीमा के तहत अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को निर्धारित नियमों के अनुसार छूट प्रदान की गई है। आयु सीमा की गणना 29 जून, 2015 से की जाएगी। उपरोक्त पदों पर वेतनमान के तौर पर 9,300 - 34,800 रुपये ग्रेड पे 4,200 रुपये दिए जाएंगे।
ऐसे करें आवेदन
इन पदों पर आवेदन ऑफलाइन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए योग्य आवेदक निर्धारित प्रारूप में भरे हुए आवेदन पत्र को प्रमाणपत्रों की प्रतियों के साथ संलग्न कर क्षेत्र के अनुसार निर्धारित पते पर भेजें। आवेदन शुल्क के तौर पर आवेदकों को 50 रुपये डिमांड ड्रॉफ्ट अथवा आईपीओ के माध्यम से जमा करने होंगे। महिलाओं समेत आरक्षित वर्ग के आवेदकों को शुल्क मुक्त रखा गया है।
आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 जून, 2015 निर्धारित की गई है। आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेजों के सत्यापन, शारीरिक मापदंड परीक्षा, ट्रेड परीक्षा, साक्षात्कार और चिकित्सीय परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। आवेदन करने और आवेदन से संबंधी अधिक जानकारी के लिए संस्थान की वेबसाइट http://www.bsf.nic.in/ पर लॉग ऑन करें।