खुला नौकरी का पिटारा, 100 से ज्यादा पद खाली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीबी पंत यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर ऐंड टेक्नोलॉजी ने 104 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों में विभिन्न विषयों के असिस्टेंट प्रोफेसर, असिस्टेंट लाइब्रेरियन, असिस्टेंट डायरेक्टर और जेआरओ के पद शामिल हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता के तहत पदों के अनुसार अलग-अलग योग्यता निर्धारित की गई है।
इन पदों के लिए आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के आवेदकों को 1,000 रुपये और अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से जमा करने होंगे। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई,2015 है।
30 जून तक कर सकते हैं आवेदन
उपरोक्त पदों पर आवेदन ऑफलाइन किए जाएंगे। प्रत्येक पद के लिए अलग - अलग आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार विज्ञप्ति में दिए गए आवेदन पत्र को निर्धारित प्रारूप में भरें। पूर्णरूप से भरे हुए आवेदन पत्र को मांगे गए सभी शैक्षिक व अन्य प्रमाणपत्रों की प्रतियों के साथ संलग्न कर 'जी. बी. पंत यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर ऐंड टेक्नोलॉजी, पंतनगर - 263145, जिला - उधम सिंह नगर (उत्तराखंड)' के पते पर अंतिम तिथि से पूर्ण भेजें।
चयनित किए गए आवेदकों को वेतनमान के तौर पर 15,600 - 39,100 रुपये और ग्रेड पे के तौर पर 6,000 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जूलाई, 2015 निर्धारित की गई है। आवेदन करने या आवेदन से संबंधित अन्य जानकारी के लिए आवेदक आधिकारिक वेबसाइट http://www.gbpuat.ac.in/ पर लॉग ऑन करें।