फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment of Probationary Clerk in South Indian Bank

बैंक में क्लर्क की भर्ती, ऑनलाइन करें आवेदन

Sat, 07 Feb 2015 08:11 PM IST
Updated Sat, 07 Feb 2015 08:11 PM IST
विज्ञापन
Recruitment of Probationary Clerk in South Indian Bank

साउथ इंडियन बैंक ने प्रोबेशनरी क्लर्क के पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। कुल विज्ञापित 35 रिक्तियो में राजस्थान में 5 पद, उत्तर प्रदेश में 4 पद, पंजाब / चंडीगढ़ / हरियाणा में 7 पद, हिमाचल प्रदेश में 2 पद, दिल्ली / एनसीआर में 14 पद, उत्तराखंड में 1 पद तथा जम्मू और कश्मीर में 2 पद हैं। आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम आयु सीमा 26 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार के लिए ऊपरी आयु सीमा में नियम के मुताबिक छूट दी गई है। आयु की गणना 31 दिसंबर, 2014 से की जाएगी।

विज्ञापन


इन पदों पर चयन के लिए लिखित परीक्षा और साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। वेतनमान के तौर पर इन पदों पर चयनित उम्मीदवार को 7,200 - 19,300 रुपये दिया जाएगा। आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 400 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 100 रुपये निर्धारित प्रक्रिया से जमा कराना होगा।
विज्ञापन

शैक्षिक योग्यता एवं आवेदन प्रक्रिया

Recruitment of Probationary Clerk in South Indian Bank

शैक्षिक योग्यता के तहत उम्मीवारों ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विधा में 60 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक की उपाधि प्राप्त की हो। साथ ही उम्मीवार कंप्यूटर पर कार्य करने में दक्ष हो। चयनित उम्मीदवारों की परिवीक्षा अवधि 6 महीने की होगी। परीक्षा का आयोजन जयपुर, लखनऊ, दिल्ली, चंडीगढ़ और जम्मू में किया जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा कराने के बाद सिस्टम जनरेटेड कॉपी का प्रिंट ले लें।

उम्मीदवार आवेदन पत्र के साथ समस्त विज्ञापित दस्तावेजों की प्रति संलग्न कर 'महाप्रंबंधक, साउथ इंडियन बैंक लिमिटेड, क्षेत्रीय कार्यालय, दिल्ली, पीबी संख्या - 5729, दरवाजा संख्या 1/18-20, व्हाइट हाउस, द्वितीय तल, रानी झांसी रोड, नई दिल्ली - 110055' के पते पर भेजें। ऑनलाइन पंजीकरन कराने की अंतिम तिथि 14 फरवरी, 2015 है। आवेदन पत्र 21 फरवरी, 2015 तक पहुंच जाना चाहिए। आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार बैंक की वेबसाइट http://www.southindianbank.com/UserFiles/file/Delhi_Notification_2015.pdf पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed