UPSC ने खोला नौकरी का पिटारा, शानदार सैलरी वाली नौकरी
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने विभिन्न अधिकारी पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की है। विज्ञापित पदों के तहत मेडिकल ऑफिसर, रिसर्च और कंपनी प्रॉसीक्यूटर इत्यादि पद शामिल हैं। विज्ञापित पदों के लिए शैक्षिक योग्यता विज्ञापित पदों के अनुसार भिन्न-भिन्न निर्धारित की गई है। आयु सीमा के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु पदों के अनुसार भिन्न-भिन्न है।
भारतीय नियमानुसार प्रत्येक विज्ञापित पद पर अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार अनुसूचित जाति, अनुचूचित जनजाति, ओबीसी एवं शारीरिक रूप से अक्षम उम्मीदवारों को छूट देने का प्रावधान है। इन पदों पर चयन व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर किया जाना निर्धारित है। विज्ञापित पदों पर अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को वेतनमान के तौर पर 9,300 रुपये प्रतिमाह से 67,000 रुपये प्रतिमाह एवं पदों के अनुसार ग्रेड पे देने का प्रावधान है।
ऑनलाइन होगें आवेदन
विज्ञापित पदों पर आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की वेसाइट पर ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। आवेदन शुल्क सामान्य एवं ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 25 रुपये निर्धारित है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं शारीरिक रूप से अक्षम उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट देने का प्रावधान है। उम्मीदवार अपना आवेदन शुल्क नेट बैंकिंग अथवा डेबिट/क्रडिट कार्ड से ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करते समय अपने फोटो व हस्ताक्षर सही फार्मेट में ही अपलोड करें एवं सर्वर ओवरलोड से बचने के लिए आवेदन, आवेदन की अंतिम तिथि से पहले करें। अवेदन करने की अंतिम तिथि 10 सितंबर, 2015 निर्धारित की गई है। आवेदन की संपूर्ण जानकारी एवं आवेदन के लिए यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.upsc.gov.in पर लॉग इन करें।