फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment of JE throgh In Haryana

42 साल तक के युवाओं को सरकारी नौकरी का मौका

Fri, 17 Jul 2015 03:42 PM IST
Updated Fri, 17 Jul 2015 03:42 PM IST
विज्ञापन
Recruitment of JE throgh In Haryana

हरियाणा सरकार ने एचएसएससी के जरिये विभिन्न ट्रेडों में जूनियर इंजीनियर के 946 रिक्तियों को भरने के लिए योग्य भारतीय युवाओं से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ने किसी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय / इंजीनियरिंग शैक्षिक संस्थानों से संबंधित ट्रेड में बीई या बी. टेक. अथवा पॉलिटेक्नीक का डिप्लोमा हासिल किया हो।

विज्ञापन


इसके अतिरिक्त सभी पदों के उम्मीदवरों ने दसवीं स्तर अथवा उच्च अध्ययन में संस्कृत / हिंदी विषय की पढ़ाई की हो। आयु सीमा के तहत उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 17 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष है। विज्ञापित पदों पर चयनित आवेदकों का वेतनमान 9300 - 34800 रुपये होगा।
विज्ञापन

केवल ऑनलाइन स्वीकार होगा आवेदन

Recruitment of JE throgh In Haryana

उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन ऑनलाइन कर सकते हैं। आवेदन 03 अगस्त से 24 अगस्त 2015 को शाम 5:00 बजे तक किया जा सकता है एवं शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 27 अगस्त, 2015 है। आवेदन शुल्क के तौर पर हरियाणा के आरक्षित वर्ग के पुरुष उम्मीदवार के लिए 35 रुपये, महिलाओं के लिए 18 रुपये, हरियाणा के सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए 75 रुपये एवं बाहरी राज्यों समेत हरियाणा के सामान्य वर्ग के पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों के लिए 150 रुपये निर्धारित किया गया है।

आवेदन करने एवं आवेदन की अन्य जानकारी के लिए उम्मीरदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.hssc.gov.in पर लॉग इन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed