फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment of enjineers in BSNL Jharkhand

बीएसएनएल में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती, सैलरी शानदार

Wed, 05 Aug 2015 03:01 PM IST
Updated Wed, 05 Aug 2015 03:01 PM IST
विज्ञापन
Recruitment of enjineers in BSNL Jharkhand

भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल), झारखंड में अप्रेंटिस के 50 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों में ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 05 पद और ग्रेजुएट अप्रेंटिस डिप्लोमा के 45 पद शामिल हैं।

विज्ञापन


ग्रेजुएट अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता के तहत उम्मीदवारों के पास इलेक्ट्रॉनिक्स / कम्यूटर साइंस / इलेक्ट्रॉनिक्स एप्लिकेशंस / इन्फॉरमेशन टेक्नोलॉजी में से किसी एक ट्रेड में बीई अथवा बीटेक की डिग्री होना अनिवार्य है।
विज्ञापन


डिप्लोमा होल्डर के पद के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स / कंप्यूटर साइंस / इलेक्ट्रॉनिक्स एप्लिकेशंस / इन्फॉरमेशन टेक्नोलॉजी में से किसी एक ट्रेड में 3 वर्ष का डिप्लोमा होना आवश्यक है। विज्ञापित पदों पर चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के दौरान क्रमशः 3,542 रुपये और 4,948 रुपये का वजीफा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन प्रक्रिया

Recruitment of enjineers in BSNL Jharkhand

उपरोक्त पदों पर आवेदन ऑफलाइन माध्यम से किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए योग्य उम्मीदवार भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल), झारखंड की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र को निर्धारित प्रारूप में डाउनलोड कर उसे भरें। पूर्णरूप से भरे हुए आवेदन पत्र को सभी शैक्षिक प्रमाणपत्रों की स्वसत्यापित प्रतिलिपि के साथ संलग्न कर भारत संचार निगम लिमिटेड, झारखंड के आधिकारिक पते 'द एजीएम (एचआर), द सीजेएम टेलिकाम, भारत संचार निगम लिमिटेड, झारखंड, झारखंड टेलीकॉम सर्कल, एआरटीटीसी  बिल्डिंग, जुमार रिचर के पास, एचपी रोड, रांची झारखंड-835217' पर भेजें।

योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। आवेदन करने और आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए आवेदक भारत संचार निगम लिमिटेड, झारखंड की आधिकारिक वेबसाइट www.jharkhand.bsnl.co.in पर लॉग आन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed