नौकरी: 475 सरकारी पदों पर भर्ती
संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न टेड्रों में इंजीनियरों की भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों के लिए कुल 475 रिक्तियां जारी की गई है। जो विभिन्न सरकारी मंत्रालयों और विभागों में भरे जाएंगे। आयु सीमा के तहत इन पदों पर ओवदन करने वाले आवेदकों की न्यूनतम आयु सीमा 21 तथा अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है। आयु की गणना 1 जनवरी, 2015 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान दी गई है।
शैक्षिक योग्यता के तहत आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग की डिग्री होना अनिवार्य है। आवेदन शुल्क के तौर पर आवेदनकर्ता को 200 रुपए भारतीय स्टेट बैंक की किसी शाखा में नकद या डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड अथवा नेट बैंकिंग सुविधा के माध्यम से जमा करना होगा। महिलाओं सहित वर्ग व आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है।
12 जून को होगी परीक्षा
विज्ञापित पदों के लिए चयन लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा 12 जून, 2015 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो चरणों में ली जाएगी। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान किया गया है। इन पदों के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। ऑनलाइन फॉर्म में फोटो, हस्ताक्षर निर्धारित स्थान पर अपलोड करना होगा। समस्त प्रमाणपत्रों की स्कैन कॉपी भी आवेदन के साथ अपलोड करनी होगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल, 2015 है।
आवेदकों को परीक्षा तिथि से तीन सप्ताह पूर्व ई-एडमिशन सर्टीफिकेट जारी कर दिए जाएंगे, जिसे यूपीएससी की ऑफीशियल वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने एवं आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार यूपीएससी की वेबसाइट http://upsc.gov.in/exams/notifications/2015/Engg_2015/EXAM%20NOTICE%20ESE15%20ENGLISH.pdf पर लॉग ऑन करें।