फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment of Computer programmer and office assitant in HPU

सरकारी विभाग में नौकरी का मौका, करें आवेदन

Wed, 01 Jul 2015 10:24 PM IST
Updated Wed, 01 Jul 2015 10:24 PM IST
विज्ञापन
Recruitment of Computer programmer and office assitant in HPU

हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी में 49 रिक्त पदों को भरने के लिए योग्य आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन पदों में कंप्यूटर प्रोग्रामर का 01 पद और जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के 48 पद शामिल हैं। कंप्यूटर प्रोग्रामर के पद पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता के तहत एमसीए या कंप्यूटर प्रोग्रामिंग में विशेषज्ञता से कंप्यूटर साइंस / इंजीनियरिंग / इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के पद के लिए कंप्यूटर टाइपिंग और संबंधित क्षेत्र में निर्धारित डिप्लोमा होना आवश्यक है।

विज्ञापन


इन पदों पर आवेदन करने के लिए आयु सीमा के तहत न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 45 निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को निर्धारित नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। आयु सीमा की गणना 1 जनवरी, 2015 से की जाएगी। विज्ञापित पदों पर वेतनमान के तौर पर 10,300 - 34,300 और 5,910 - 20,200 रुपये पदों के अनुसार दिए जाने का प्रावधान है।

विज्ञापन

21 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

Recruitment of Computer programmer and office assitant in HPU

उपरोक्त पदों पर आवेदन ऑफलाइन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए आवेदन एचपीयू की आधिकारिक वेबसाइट से ‌निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र को डाउनलोड कर, उसे भरें। पूर्णरूप से भरे हुए आवेदन पत्र को सभी दस्तावेजों की प्रतियों के साथ संलग्न कर 'असिस्टेंट रजिस्ट्रार, रिक्रूटमेंट ब्रांच, हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी, शिमला-171005' के पते पर डाक या स्पीड डाक के माध्यम से भेजें।

इन पदों पर आवेदन शुल्क के तहत हिमाचल प्रदेश के आरक्षित वर्ग को 200 रुपये और अन्य राज्यों के सभी श्रेणियों समेत हिमाचल प्रदेश के अनारक्षित वर्ग को 400 रुपये निर्धारित माध्यम से जमा करने होंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 जुलाई, 2015 है। आवेदन  करने या आवेदन से संबंधित अन्य जानकारी के लिए आवेदक एचपीयू की आधिकारिक वेबसाइट http://www.hpuniv.in/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed