फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment of Bus conductor in Uttar Pradesh

कंडक्टर के 1690 पद खाली, 12वीं पास भरें फॉर्म

Mon, 27 Apr 2015 04:15 PM IST
Updated Mon, 27 Apr 2015 04:15 PM IST
विज्ञापन
Recruitment of Bus conductor in Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने परिचालकों के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। परिचालकों के 1690 पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता के तहत माध्यमिक शिक्षा परिषद्, उत्तर प्रदेश की इंटरमीडिएट परीक्षा या सरकार द्वारा इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके अतरिक्त अधिमानी योग्यता के तहत भारी वाहन चलाने का 1 जनवरी, 2015 से पूर्व तीन वर्ष का लाइसेंस होना चाहिए।

विज्ञापन


इन पदों पर आयु सीमा के तहत न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को निर्धारित नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। आयु सीमा की गणना 1 जनवरी, 2015 से की जाएगी। चयनित आवेदकों को वेतनमान के तौर पर 5,200 - 20,200 रुपये ग्रेड पे 1900 रुपये दिया जाएगा।

विज्ञापन

29 मई तक करें आवेदन

Recruitment of Bus conductor in Uttar Pradesh

इन पदों पर आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए इच्छुक आवेदक यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट से दिए गए निर्देशों के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें। आवेदन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी हो जाएगी। पंजीकृत किए गए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रखें। आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के आवेदकों को 160 रुपये और अनुसूचित जाति और जनजाति के उम्मीदवारों को 70 रुपये स्टेट बैंक के ई-चालान या ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा। आवेदन शुल्क जमा करने के दो दिन बाद आवेदन प्रक्रिया का अंतिम चरण पूर्ण होगा।

विज्ञापित पदों पर चयन लिखित परीक्षा, अधिमानी योग्यता और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 27 मई, 2015 तथा आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 मई, 2015 निर्धारित ‌की गई है। ऑनलाइन आवेदन करने तथा आवेदन से संबंधित अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए आवेदक संबंधित वेबसाइट http://upsssc.gov.in/AllNotifications.aspx पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed