फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment of airline attendent in Air India Express

एयर इंडिया में नौकरी, 12वीं पास जरूर भरें फॉर्म

Tue, 18 Aug 2015 08:54 AM IST
Updated Tue, 18 Aug 2015 08:54 AM IST
विज्ञापन
Recruitment of airline attendent in Air India Express

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने एअर लाइन अटेंडेंट्स के 193 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन रिक्तियों में अनुसूचित जाति के उम्मीदववारों के लिए 32, अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए 14, ओबीसी के उम्मीदवारों के लिए 49 एवं सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 98 पद शामिल हैं। आवेदन करने के लिए आयु सीमा के तहत न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु सीमा की गणना 1 सितंबर, 2015 से की जाएगी।

विज्ञापन


आरक्षित वर्ग के आवेदकों को निर्धारित नियमानुसार छूट का प्रावधान है। विज्ञापित रिक्तियों पर शैक्षिक योग्यता के तहत 12वीं पास और संबधित क्षेत्र में निर्धारित तकनीकी ज्ञान होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त उम्मीदवार को हिन्दी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं का अच्छा ज्ञान होना आवश्यक है। चयनित उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के समय 10,000 रुपये प्रतिमाह एवं ट्रेनिंग के बाद वेतनमान के तौर पर 18,000-31,880 रुपये प्रतिमाह दिया जाने का प्रावाधान है।
विज्ञापन

ऑनलाइन करना होगा आवेदन

Recruitment of airline attendent in Air India Express

उपरोक्त पदों पर आवेदन ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। इन पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक आवेदक एअर इंडिया एक्सप्रेस की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए निर्देशों का पालन करते हुए आवेदन प्रक्रिया को पूर्ण करें। आवेदन शुल्क के तहत सामन्य वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से अथवा डेबिट/क्रेडिट कार्ड से जमा करने होंगे।

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है। इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 01 सितंबर, 2015 निर्धारित की गई है। आवेदन करने एवं आवेदन की अन्य जानकारी के लिए एअर इंडिया एक्सप्रेस की आधिकारिक वेबसाइट www.airindiaexpress.in पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed