फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Recruitment is out for 950 posts in Reserve Bank-safalta

RBI Assistant Recruitment 2022: रिजर्व बैंक में 950 पदों पर निकली है भर्ती, कैसे मिलेगी नौकरी और कब होगा परीक्षा का आयोजन

Mon, 21 Feb 2022 04:28 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Mon, 21 Feb 2022 04:28 PM IST
सार

भारतीय रिजर्व बैंक ने असिस्टेंट के 950 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और इच्छुक अभ्यर्थी इसमें हिस्सा लेने के लिए आठ मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
Recruitment is out for 950 posts in Reserve Bank-safalta
आरबीआई - फोटो : Social media

विस्तार

बैंक में सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने देश भर में स्थित अपने विभिन्न कार्यालयों में सहायक (असिस्टेंट) के कुल 950पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। RBI ने इस भर्ती का डिटेल नोटिफिकेशन 17 फरवरी को जारी किया था और इसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी इसी दिन से शुरू कर दी थी। अभ्यर्थी इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए आठ मार्च 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी इस भर्ती से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके नोटिफिकेशन देख सकते हैं और वही से आवेदन भी कर सकते हैं। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं तो परीक्षा में पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स विषय की बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम के  FREE Current Affairs - Download Now की मदद ले सकते हैं।

विज्ञापन

कैसे होगा चयन :

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को इसमें चयनित होने के लिए तीन चरण की परीक्षाओं में हिस्सा लेना होगा। अभ्यर्थियों को सबसे पहले एक 100अंको के प्रीलिमिनरी परीक्षा में हिस्सा लेना होगा। इसमें अभ्यर्थियों से इंग्लिश से 30 अंक के 30 प्रश्न, न्यूमेरिकल एबिलिटी से 35 अंक के 35 प्रश्न तथा रीजनिंग एबिलिटी से 35 अंक के 35प्रश्न पूछे जाएंगे। इस पेपर को हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 60मिनट का समय मिलेगा। प्रीलिमिनरी परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को मेंस परीक्षा में हिस्सा लेना होगा और इसमें अभ्यर्थियों से 200 अंक के 200प्रश्न पूछे जाएंगे तथा इसे हल करने के लिए 135मिनट का समय दिया जाएगा। तीसरे और आखिरी चरण में अभ्यर्थियों को लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट में हिस्सा लेना होगा। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक प्रीलिमिनरी परीक्षा का आयोजन 26और 27 मार्च 2022 को तथा मेंस परीक्षा का आयोजन मई 2022 में किया जा सकता है।

विज्ञापन

कौन कर सकते हैं आवेदन :

इस भर्ती के लिए जारी आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इसमें आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से न्यूनतम 50फीसदी अंको के साथ स्नातक की डिग्री उत्तीर्ण करना आवश्यक है। साथ ही उनकी आयु 1 फरवरी 2022 को 20 वर्ष से कम और 28 वर्ष से अधिक न हो। इसका अर्थ है कि अभ्यर्थियों का जन्म 2फरवरी 1994 से पहले और 1 फरवरी 2002 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे और SSCकी विभिन्न भर्तियों के साथ ही UP लेखपाल, यूपी कॉन्स्टेबल NDA/NAतथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के खास प्रैक्टिस बैच और फ्री कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट,फ्री करेंट अफेयर्स और फ्री ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की।आज ही डाउनलोड कीजिये सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed