फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment in Syndicate Bank

नौकरियों की बहार, बैंक में 400 पदों पर भर्ती

Fri, 07 Nov 2014 03:27 PM IST
Updated Fri, 07 Nov 2014 03:27 PM IST
विज्ञापन
Recruitment in Syndicate Bank

सिंडकेट बैंक ने प्रोबेशनरी ऑफिसर के पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। जारी की गई कुल 400 रिक्तियों में ओबीसी के लिए 108 पद, एससी के लिए 60 पद और एसटी के लिए 30 पद आरक्षित हैं। शेष 202 पदों पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 20 वर्ष है तथा अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है। आयु की गणना 1 अक्टूबर, 2014 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को ऊपरी आयु सीमा में नियम के अनुसार छूट दी गई है।

विज्ञापन


इन पदों पर चयन के लिए पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। सफल उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को 1 वर्ष के बैंकिंग एवं वित्त में स्नातकोत्तर डिप्लोमा के लिए मणिपाल ग्लोबल एजुकेशन सर्विस प्राइवेट लि. में दाखिला दिया जाएगा। कोर्स के सफलता पूर्वक पूरा होने पर उम्मीदवारों को बैंक में पीओ के पद पर नियुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन

शैक्षिक योग्यता एवं आवेदन प्रक्रिया

Recruitment in Syndicate Bank

शैक्षिक योग्यता के तहत पीओ पद के आवेदक ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालाय से किसी भी विधा में 60 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक डिग्री प्राप्त की हो। परीक्षा शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 500 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 50 रुपये निर्धारित प्रक्रिया से जमा कराना होगा। इन पदों पर आवेदन करने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। किसी अन्य माध्यम से आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदन जमा कराने तथा आवेदन शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि 18 नवंबर, 2014 है।

परीक्षा के लिए कॉल लेटर 16 दिसंबर के बाद से डाउनलोड किया जा सकेगा। इस पद के लिए परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। परीक्षा आयोजित हाने की संभावित तिथि 27 दिसंबर, 2014 है। आवेदन संबंधी अधिक जानकारी एवं आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सिंडीकेट बैंक की वेबसाइट http://www.syndicatebank.in/scripts/Recruitment.aspx पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed