फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment in PPCB

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में सैकड़ों पदों पर भर्ती

Thu, 09 Oct 2014 08:08 PM IST
Updated Thu, 09 Oct 2014 08:08 PM IST
विज्ञापन
Recruitment in PPCB

पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीपीसीबी), पटियाला ने विभिन्न रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। कुल 118 विज्ञापित पदों में क्लर्क (लेखा) के 7 पद, स्टेनो टाइपिस्ट के 12 पद, क्लर्क कम डीईओ के 30 पद, परियोजना सहायक के 4 पद, वैज्ञानिक सहायक के 13 पद, पर्यावरण जूनियर इंजीनियर के 20 पद, कनिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी के 11 पद, सहायक वैज्ञानिक अधिकारी के 6 पद, सहायक पर्यावरण इंजीनियर के 15 पद शामिल हैं।

विज्ञापन


आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले सामान्य उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 38 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के मुताबिक ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है। आयु की गणना 1 जनवरी, 2014 से की जाएगी।
विज्ञापन


वेतनमान के तहत इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को पद के मुताबिक 15,600 - 39,100 रुपये तथा ग्रेड पे 5400 रुपये, 10,300 - 34,800 रुपये तथा ग्रेड पे 5000 / 4800 / 4200 / 3200 रुपये  दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

योग्य उम्मीदवारों के लिए करें आवेदन

Recruitment in PPCB

विभिन्न पदों के लिए शैक्षिक योग्यता भिन्न भिन्न है। इंजीनियर पद के आवेदकों ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा किया हो। स्टनो और क्लर्क पद के आवेदकों ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से किसी भी विधा में स्नातक की डिग्री प्राप्त की हो साथ ही कंप्यूटर में डिप्लोमा प्राप्त किया हो।

आवेदन शुल्क के तौर पर वरिष्ठ पद के लिए सामान्य वर्ग के आवेदक को 1000 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 500 रुपये तथा कनिष्ठ पद के सामान्य वर्ग के आवेदक को 500 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 250 रुपये निर्धारित प्रक्रिया से जमा कराना होगा।

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करें तथा आवेदन पत्र का प्रिंट लेकर तथा समस्त दस्तावेजों की स्वप्रमाणित कॉपी संलग्न कर 12 नवंबर, 2014 तक इन-चार्ज, पीपीसीबी सेल, थापड़ विश्वविद्यालय, पटियाला-147004 (पंजाब) के पते पर भेजें। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 नवंबर, 2014 है। इन पदों पर ओवदन करने के लिए उम्मीदवार संस्थान की वेबसाइट http://ppcb.thapar.edu/jobs/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed