ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में 10वीं/12वीं पास की भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत सरकार ने रक्षा मंत्रालय के तहत भारतीय ऑर्डिनेंस फैक्ट्री, कटनी, मध्य प्रदेश में विभिन्न पदों पर रिक्तियों को भरने के लिए विज्ञापन जारी की है। विज्ञापित पदों में प्राथमिक शिक्षक के 5 पद, स्टोर कीपर, प्रयोगशाला सहायक, आशुलिपिक (स्टेनोग्राफर), मिडवाईफ (महिला), एलडीसी के 14 पद, टेलीफोन ऑपरेटर ग्रेड-II, फायरमैन, दरबान के 9 पद और एमटीएस के 12 पद शामिल हैं।
आयु सीमा के तहत शिक्षक पद के उम्मीदवार की अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है और एमटीएस लिए अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष है तथा अन्य सभी पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को आयु सीमा में नियम के मुताबिक छूट दी गई है। वेतनमान के तहत शिक्षक पद के आवेदक को 9,300 - 34,800 रुपये तथा ग्रेड पे 4,200 रुपये दिया जाएगा तथा अन्य सभी पदों के उम्मीदवार को 5,200 - 20,200 रुपये तथा ग्रेड पे पदानुसार 2400 / 1900 / 1800 रुपये दिया जाएगा। इन पदों पर चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगी जिसकी तिथि वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी।
योग्य उम्मीदवार ऐसे करें आवेदन
शैक्षिक योग्यता के तहत प्राथमिक शिक्षक के उम्मीदवार ने 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास करने के बाद प्राथमिक शिक्षा में 2 वर्ष का डिप्लोमा किया हो या समकक्ष योग्यता हासिल की हो साथ ही टेट परीक्षा पास की हो। प्रयोगशाला सहायक पद के आवेदक ने किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से विज्ञान विषय के साथ 12वीं पास किया हो।
स्टोर कीपर के उम्मीदवार ने 12वीं पास की हो तथा कंप्यूटर पर टंकन दक्षता प्राप्त की हो। दरवान और एमटीएस उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 10वीं कक्षा पास की हो। शेष अन्य पदों के उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 12वीं कक्षा पास हो। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया के तहत आवेदक को पहले ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा।
पंजीकरण की शुरुआत 22 नवंबर, 2014 से की जाएगी। पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि 7 दिसंबर, 2014 है। आवेदन पत्र के हार्डकॉपी / पंजीकरण स्लीप जमा कराने की अंतिम तिथि 22 दिसंबर, 2014 है। ऑनलाइन आवेदन करने तथा आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार फैक्ट्री की वेबसाइट http://www.ofkatonline.org.in/ पर लॉग ऑन करें।