फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment in NICL

नेशनल इंश्योरेंस में बंपर भर्ती, 362 पद खाली

Wed, 31 Dec 2014 03:52 PM IST
Updated Wed, 31 Dec 2014 03:52 PM IST
विज्ञापन
Recruitment in NICL

राष्ट्रीय बीमा कंपनी लिमिटेड (एनआईसीएल) ने अधिकारी वर्ग के तहत विशेषज्ञ और सामान्य पद के रिक्तियों के लिए विज्ञप्ति जारी की है। विशेषज्ञ के लिए विज्ञापित कुल पदों में वित्त के 60 पद, कानून के 60 पद, ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग के 30 पद, सूचना तकनीकी के 20 पद हैं वहीं सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कुल 192 रिक्तियां हैं।

विज्ञापन


आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष है तथा अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार के लिए ऊपरी आयु सीमा में नियम के मुताबिक छूट दी गई है। आयु की गणना 30 नवंबर, 2014 से की जाएगी। इन पदों पर चयन के लिए पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


इसमें सफल उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। परीक्षा का आयोजन अप्रैल 2015 में विभिन्न तिथियों पर की जएगी। वेतनमान के तौर पर इन पदों पर चयनित उम्मीदवार को 172400-32640 रुपये दिया जाएगा। इस प्रकार मासिक वेतनमान 36,000 रुपये होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

शैक्षिक योग्यता एवं आवेदन प्रक्रिया

Recruitment in NICL

शैक्षिक योग्यता के तहत समान्य वर्ग (जेनरलिस्ट) के उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विधा में स्नातक की उपाधि प्राप्त की हो वहीं विशेषज्ञ (स्पेशलिस्ट) वर्ग के उम्मीदवार ने संबंधित विषय में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक की उपाधि प्राप्त की हो। आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 600 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 50 रुपये निर्धारित प्रक्रिया से जमा कराना होगा।

परीक्षा के आयोजन देश भर में विज्ञापित केंद्रो पर किया जाएगा। इन पदों पर आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। अन्य माध्यम से किया गया आवेदन अस्वीकार कर दिया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन करने तथा आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नेशनल इंश्योरंस की वेबसाइट https://nationalinsuranceindia.nic.co.in/recruitment/Officers_Recruitment_2014-15.pdf पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed