फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment in MS Aayurvda sansthan Jaipur

नौकरी: आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान में भर्ती

Mon, 01 Dec 2014 04:01 PM IST
Updated Mon, 01 Dec 2014 04:01 PM IST
विज्ञापन
Recruitment in MS Aayurvda sansthan Jaipur

महाराव शेखाजी, आयुर्वेद केंद्रीय अनुसंधान संस्थान, इंदिरा कॉलोनी, बनी पार्क, कोटवाड़ा रोड, जयपुर - 302016 ने विभिन्न रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। विज्ञापित रिक्तियों में सीनियर रिसर्च फेलो (आयुर्वेद) के दो पद, डाटा एंट्री ऑपरेटर के दो पर और मल्टी टास्क स्टाफ (एमटीएस) के दो पद शामिल हैं। इन पदों पर नियुक्ति अनुबंध के आधार पर की जाएगी।

विज्ञापन


शैक्षिक योग्यता के तहत सीनियर रिसर्च फेलो के उम्मीदवार ने बीएमएएस की डिग्री हासिल की हो। डाटा एंट्री ऑपरेटर के आवेदक ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विधा में स्नातक की डिग्री प्राप्त की हो और कंप्यूटर में एक वर्ष का डिप्लोमा प्राप्त किया हो तथा एमटीएस पद के उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से बारहवीं पास की हो तथा कंप्यूटर पर कार्य करने में सक्षम हो।
विज्ञापन


इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर की जाएगी। एसआरएफ उम्मीदवारों की परीक्षा 3 दिसंबर, 2014 को, डीईओ की परीक्षा 4 दिसंबर, 2014 को तथा एमटीएस की परीक्षा 5 दिसंबर, 2014 को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा तिथि से पहले जमा कराएं आवेदन

Recruitment in MS Aayurvda sansthan Jaipur

आयु सीमा के तहत एसआरएफ पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष है। डाटा एंट्री ऑपरेटर तथा मल्टी टास्क स्टाफ पद के आवेदक के लिए अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष निश्चित है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के मुताबिक ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आयु की गणना साक्षात्कार तिथि के आधार पर की जाएगी। वेतनमान के तौर पर एसआरएफ के उम्मीदवार को प्रतिमाह 20,000 रुपये तथा एचआरए और डीईओ पद के आवेदक को 13,000 रुपये प्रतिमाह तथा एमटीएस पद के आवेदक को 10,000 प्रति माह दिया जाएगा।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार अपने बायो डाटा के साथ समस्त दस्तावेजों की गजेटेट अधिकारी से अभिप्रमाणित प्रति के दो सेट संलग्न कर संस्थान के पते पर परीक्षा तिथि से पहले जमा कराएं। आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार संस्थान की वेबसाइट http://www.freejobalert.com/wp-content/uploads/2014/11/Notification-CCRAS-SRF-DEO-MTS-Posts.pdf पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed