MANIT: मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में गैर शैक्षणिक पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
MANIT Recruitment: मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान भोपाल (Maulana Azad National Institute of Technology) ने विभिन्न गैर शैक्षणिक पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है।
विस्तार
MANIT Recruitment: मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान भोपाल (Maulana Azad National Institute of Technology) ने विभिन्न गैर शैक्षणिक पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन केवल ऑफलाइन मोड में जमा कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ा विस्तृत विज्ञापन संस्थान की वेबसाइट www.manit.ac.in पर डाउनलोड किया गया है।
तकनीकी सहायक समूह बी
तकनीकी सहायक के कुल 22 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए वेतनमान (ग्रेड पे बैंडपे) और वेतन स्तर के मुताबिक पीबी-2 (रुपये 9,300-34,800 /- ) ग्रेड पे रुपये -4200/- 7वें सीपीसी के अनुसार वेतन स्तर 6। सीधी भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 30 वर्ष होगी।
शैक्षणिक और अन्य योग्यताएं
प्रथम श्रेणी या समकक्ष ग्रेड बी.ई./बी.टेक./किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में एमसीए। उत्कृष्ट अकादमिक रिकॉर्डके साथ संबंधित विषय में इंजीनियरिंग में प्रथम श्रेणी डिप्लोमा। किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से विज्ञान में प्रथम श्रेणी में स्नातक की
डिग्री। अथवा किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से कम से कम 50% अंकों या समकक्ष ग्रेड के साथ विज्ञान में मास्टर डिग्री। होनी चाहिए।
तकनीशियन समूह सी
तकनीशियन के कुल 26 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए पीबी-1 (रुपये 5,200-20,200/-) ग्रेड पे रुपये -2000/- 7वें सीपीसी के अनुसार वेतन स्तर-3 होगा। सीधी भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 27 वर्ष होगी।
शैक्षणिक और अन्य योग्यताएं
उम्मीदवारों को कम से कम 60% अंकों के साथ सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड से विज्ञान के साथ उच्चतर माध्यमिक (10+2) अथवा कम से कम 50% अंकों के साथ सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड से उच्चतर माध्यमिक
(10+2) और संबंधित ट्रेड में एक वर्ष या उससे अधिक अवधि का आईटीआई प्रमाणपत्र अथवा कम से कम 60% अंकों के साथ से माध्यमिक (10) और उपयुक्त ट्रेड में दो वर्ष की अवधि का आईटीआई प्रमाणपत्र अथवा सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त पॉलीटेक्निक /संस्थान से प्रासंगिक क्षेत्र में तीन वर्ष की अवधि का डिप्लोमा होना चाहिए।
फार्मेसिस्ट समूह सी
फार्मेसिस्ट के कुल 01 पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए पीबी-1 (रुपये 5,200-20,200/-) ग्रेड पे रुपये-2800/- 7वें सीपीसी के अनुसार वेतन स्तर-5 होगा। सीधी भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 27 वर्ष होगी।
शैक्षणिक और अन्य योग्यताएं
- मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से विज्ञान (पीसीएम/एमसीबी) विषयों में इंटरमीडिएट
- किसी भी मान्यता प्राप्त अस्पताल या फार्मेसी में न्यूनतम दो साल के अनुभव के साथ फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से प्रथम श्रेणी में दो साल का डिप्लोमा अथवा फार्मेसी में स्नातक डिग्री (बी.फार्मा)
- फार्मेसी अधिनियम 1948 के तहत फार्मासिस्ट के रूप में पंजीकृत।
संलग्नकों के साथ आवेदन पत्र संस्थान में जमा करने की अंतिम तिथि (केवल स्पीड पोस्ट/रजिस्टर्ड पोस्ट द्वारा ) 04 जनवरी 2023 शाम साढ़े पांच बजे तक है। जम्मू और कश्मीर, उत्तर पूर्वी क्षेत्र, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में रहने वाले उम्मीदवारों के लिए संलग्नकों के साथ आवेदन पत्र (केवल स्पीड पोस्ट/रजिस्टर्ड पोस्ट द्वारा) संस्थान में जमा करने की अंतिम तिथि 11 जनवरी 2023, शाम 05:30 बजे तक है। आवेदन की आखिरी तिथि के बाद मिलने वाले आवेदनों को खारिज कर दिया जाएगा।