सिर्फ इंटरव्यू से बैंक में नौकरी, 350 पद खाली
झबुआ ग्रामीण बैंक, मध्य प्रदेश में विभिन्न पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। विज्ञापित पदों में ऑफिसर स्केल-I के 114 पद, ऑफिसर स्केल-II के तहत जनरल बैंकिंग ऑफिसर के 10 पद, आईटी के 3 पद, सीए का 1 पद, ट्रेजरी मैनेजर का 1 पद, एग्रीकल्चर ऑफिसर के 3 पद और ऑफिस असिस्टैंट (बहुउद्देश्य) के 218 पद शामिल हैं।
वेतनमान के तौर पर स्केल-I के कर्मचारियों के लिए 14,500-25,700 रुपये, स्केल-II के कर्मचारियों के लिए 19,400-28,100 रुपये तथा ऑफिस असिस्टैंट (बहुउद्देश्य) के कर्मचारियों के लिए 7,200-19,300 रुपये निर्धारित है। अधिकारी वर्ग के लिए परीविक्षा अवधि 2 वर्ष और ऑफिस असिस्टैंट के लिए परीविक्षा अवधि 1 वर्ष होगी। आवेदन शुल्क के तौर पर इन पदों के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 100 रुपये तथा आरक्षित वर्ग को 20 रुपये जमा कराना होगा।
चयन के लिए यह है योग्यता
पदों के अनुसार शैक्षिक अर्हताएं आईबीपीएस की वेबसाइट पर दी गई हैं। इसके अलावा इस पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों ने सितंबर - अक्टूबर, 2014 में आरआरबी की ऑनलाइन आयोजित सीडब्ल्यूई परीक्षा में न्यूनतम निर्धारित अंक प्राप्त किए हों। आरक्षित वर्ग के लिए न्यूनतम निर्धारित अंक 70 वहीं सामान्य और पिछड़ा वर्ग के लिए यह 80 अंक निर्धारित किया गया है। इन पदों पर चयन उक्त परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट सूची के आधार पर ही किया जाएगा।
चयन के लिए अब कोई परीक्षा नहीं ली जाएगी। आवेदकों को केवल साक्षात्कार के लिए उपस्थित होना होगा। इंटरव्यू नर्मदा ग्रामीण बैंक के मुख्यालय इंदौर में आयोजित किया जाएगा। साक्षात्कार केंद्र का पूरा पता बुलावा पत्र में दिया जाएगा तथा उसे वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाएगा। इन पदों पर आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन जमा कराने के बाद आवेदक उसका प्रिंट लेकर अपने पास रखें। इसे निर्धारित स्थान पर फोटो चिपकाकर एवं अन्य मांगे गए दस्तावेजों के साथ साक्षात्कार के वक्त जमा कराना होगा। आवेदन करने अंतिम तिथि 8 अप्रैल, 2015 है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार बैंक की वेबसाइट http://www.njgb.in/pdf/career/advertisement.pdf पर लॉग ऑन करें और योग्यता संबंधी जानकारी के लिए http://www.ibps.in/ पर लॉग ऑन करें।