फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment in Indian Navy

10वीं पास न हों निराश, 219 पदों पर है नौकरी

Wed, 28 Jan 2015 04:31 PM IST
Updated Wed, 28 Jan 2015 04:31 PM IST
विज्ञापन
Recruitment in Indian Navy

नौसेना मुख्यालय ने पूर्वी नेवल कमांड के तहत 219 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। कुल जारी 219 रिक्तियों में रसाईया के 14 पद, सिविलियन मोटर ड्राइवर के 91 पद, एमटीएस के 28 पद, बूटमेकर के 14 पद, दर्जी के 14 पद, फायर इंजिन ड्राइवर के 2 पद, फायरमैन के 53 पद, नर्स का 1 पद और होटल सुपरिटेंडेंट का 1 पद शामिल हैं।

विज्ञापन


शैक्षिक योग्यता के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 10वीं कक्षा पास किया हो। कुछ पदों के लिए संबंधित ट्रेड या क्षेत्र में 10वीं कक्षा के बाद का कार्स अनिवार्य है। वेतनमान के तौर पर इन पदों पर चयनित उम्मीदवार को 5200 - 20200 रुपये तथा ग्रेड पे पदों के अनुसार 1800 / 1900 / 2000 रुपये दिया जाएगा। वहीं नर्स पद के उम्मीदवार को 9300-34800 रुपये तथा ग्रेड पे 4600 रुपये दिया जाएगा। इन पदों  पर आवेदन के लिए किसी प्रकार का आवेदन अथवा अन्य शुल्क नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन

अधिकतम आयु 25 से 45 वर्ष

Recruitment in Indian Navy

आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा पदों के अनुसार 25 से 45 वर्ष निश्चित है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के मुताबिक आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आयु की गणना 27 फरवरी, 2015 से की जाएगी। इन पदों पर चयन लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ए4 साइज पेपर पर टाइप अथवा हस्त लिखित आवेदन पत्र के साथ समस्त आवश्यक दस्तावेजों की अभिप्रमाणित प्रति संलग्न कर 'द फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग - इन - चीफ (फॉर सीआरसी), मुख्यालय, पूर्वी नेवल कमांड, अर्जुन ब्लॉक, द्वितीय तल, नेवल बेस, विशाखापट्टनम - 530014 (आंध्र प्रदेश)' के पते पर 27 फरवरी, 2015 तक भेजें। आवेदन  संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार डीएवीपी की वेबसाइट http://www.davp.nic.in/WriteReadData/ADS/eng_10702_516_1415b.pdf पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed