फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Power cuts in several areas of Ranchi today; supply will be affected from 9:00 AM to 4:30 PM.

काम की खबर: आज झारखंड के इस शहर में बिजली कटौती, कई इलाकों में सुबह से शाम तक रहेगा असर; जानें कहां?

Tue, 27 Oct 2026 08:04 AM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Tue, 27 Oct 2026 08:04 AM IST
सार

Jharkhand: मंगलवार को रखरखाव और तकनीकी कार्यों के कारण कई इलाकों में बिजली कटौती होगी। लालपुर, चुटिया, मोरहाबादी, बारीडीह, ओरमांझी और अशोकनगर समेत विभिन्न क्षेत्रों में सुबह से शाम तक आपूर्ति बाधित रहेगी।

विज्ञापन
Power cuts in several areas of Ranchi today; supply will be affected from 9:00 AM to 4:30 PM.
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रांची में मंगलवार को बिजली व्यवस्था से जुड़े विभिन्न रखरखाव और तकनीकी कार्य किए जाएंगे। पुराने जर्जर तारों को बदलने, एबी केबल लगाने, ट्रांसफॉर्मर से संबंधित कार्य और सड़क किनारे पेड़ों की डालियों की छंटाई के कारण शहर के कई इलाकों में निर्धारित समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग के अनुसार, अधिकांश कार्य आरडीएसएस योजना के तहत किए जाएंगे।

विज्ञापन

लालपुर और पथलकुदुआ क्षेत्र में 33 केवी लाइन में एचटी तार लगाने का काम होगा। इसके कारण पथलकुदुआ चौक से गुड़िया पेट्रोल पंप चौक होते हुए नया टोली तक 11 केवी लाइन की बिजली सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी। वहीं, लालपुर फीडर के कोकर डिवीजन कार्यालय और बैंक कॉलोनी क्षेत्र में सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

विज्ञापन

न्यू मोरहाबादी फीडर के बनिया टोली नीचे बस्ती, बोडिया रोड और आसपास के क्षेत्रों में ट्रांसफॉर्मर बंद रहने के कारण सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी। आरके मिशन फीडर के सत्तार कॉलोनी के पास आलम हॉस्पिटल क्षेत्र में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक विद्युत कार्य किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुटिया क्षेत्र में एलटी लाइन को एबी केबल में बदला जाएगा। इसके कारण कृष्णापुरी फीडर के पावर रोड, चुटिया विद्युत उपकेंद्र के आसपास, चुटिया थाना क्षेत्र और छठ तालाब के पास धूमसा टोली में सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। द्वारिकापुरी रोड नंबर-2 में भी विद्युत कार्य के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी। कोकर फीडर के चूनाभट्ठा क्षेत्र में तिरिल रोड स्थित आदर्श विद्यालय के पास ट्रांसफॉर्मर बंद रखा जाएगा।

ओरमांझी विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल के तहत 33 केवी रुक्का-पीएचईडी लाइन पर पेड़ों की डालियों की छंटाई और रखरखाव का कार्य होगा। इससे संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की संभावना है।

पढ़ें: रिजल्ट से पहले 267 अभ्यर्थियों का डाटा लीक, सीआईडी ने दाखिल किया आरोप पत्र

बारीडीह फीडर के बारीडीह चौक और पावर हाउस-चायबगान क्षेत्र में आरडीएसएस योजना के तहत स्टैंगिंग और बॉक्स फिटिंग का कार्य होगा। यहां सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक एक ट्रांसफॉर्मर बंद रहेगा। कुच्चू फीडर के मंडरो टांड़ क्षेत्र में भी इसी तरह का कार्य किया जाएगा। यहां सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

अशोकनगर विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल में पेड़ों की डालियों की छंटाई के कारण सुबह 9 बजे से 10 बजे तक अलकापुरी, न्यू पुंदाग, भगतकोचा, डिबडीह और आसपास के इलाकों में बिजली बंद रहेगी। इसके बाद सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक महावीर नगर फेस-1, एसपी कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित बिजली कटौती के समय को ध्यान में रखते हुए बिजली से जुड़े जरूरी काम पहले ही पूरा कर लें। विभाग ने कहा है कि रखरखाव और तकनीकी कार्य पूरा होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed