फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment in Forest Departmen of Tripura

वन विभाग में 10वीं पास के 120 पद, करें आवेदन

Fri, 20 Mar 2015 01:30 PM IST
Updated Fri, 20 Mar 2015 01:30 PM IST
विज्ञापन
Recruitment in Forest Departmen of Tripura

त्रिपुरा सरकार ने वन विभाग में फॉरेस्ट गॉर्ड के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। विज्ञापित 120 में एससी उम्मीदवार के लिए 30 पद, एसटी के लिए 30 आरक्षित हैं। वहीं 60 पदों पर अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। शैक्षिक योग्यता के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 10वीं कक्षा समकक्ष पास किया हो।

विज्ञापन


इन पदों पर चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी। आवेदकों को साक्षात्कार के लिए अनिवार्य शैक्षिक योग्यता के प्राप्तांक को आधार मानकर तैयार मैरिट सूची के आधार पर बुलाया जाएगा। साक्षात्कार के लिए आवेदकों को बुलाने या पूरी प्रक्रिया को रद्द करने का अधिकार संबंधित विभाग के पास सुरक्षित है। वेतनमान के तौर पर चयनित उम्मीदवार को 5310 - 24,000 रुपये तथा ग्रेड पे पदानुसार 1700 रुपये दिया जाएगा।
विज्ञापन

40 वर्ष तक के युवा करें आवेदन

Recruitment in Forest Departmen of Tripura

आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निश्चित है। वहीं आरक्षित वर्ग के लिए ऊपरी आयु सीमा 45 वर्ष है। आयु की गणना 28 फरवरी, 2015 से की जाएगी। इन पदों  पर आवेदन के लिए किसी प्रकार का आवेदन अथवा अन्य शुल्क नहीं लिया जाएगा।

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार वेबसाइट पर संलग्न आवेदन पत्र के प्रारूप में आवेदन पत्र को साधारण पेपर पर भरकर तथा समस्त दस्तावेजों की अभिप्रमाणित प्रति संलग्न कर राज्य के संबंधित जिले के लिए विज्ञापित पते पर भेजें। आवेदन करने तथा आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार विभाग की वेबसाइट http://forest.tripura.gov.in/Interview-for-the-post-of-Forest-Guard-2015.pdf पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed