फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment in CIL

10वीं पास की बंपर भर्ती, 465 पद खाली

Wed, 07 Jan 2015 03:42 PM IST
Updated Wed, 07 Jan 2015 03:42 PM IST
विज्ञापन
Recruitment in CIL

वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने विभिन्न पदों पर रिक्तियों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। विज्ञापित पदों में खनन सरदार / शॉट फीटर, टी एंड एस ग्रेड सी के 438 पद और सर्वेयर टी एंड एस ग्रेड बी के 27 पद शामिल हैं। इन पदों पर निर्धारित शैक्षिक और आयु संबंधी योग्यता रखने वाले भारतीय उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित है। आयु की गणना 1 अप्रैल, 2014 से की जाएगी। ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की गई है। वेतनमान के तहत माइनिंग सरदार के पद पर चयनित उम्मीदवार को मूल वेतन के तौर पर 19,035 रुपये तथा सर्वेयर को 25,552 रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन

इन पदों पर ऐसे करें आवेदन

Recruitment in CIL

खनन सरदार के पद पर आवेदन करने वाला उम्मीदवार किसी मान्यताप्राप्त बोर्ड से दसवीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास सरदार सक्षमता प्रमाणपत्र, फर्स्ट एड का वैध प्रमाणपत्र और वैध गैस परीक्षण प्रमाणपत्र हो। वहीं सर्वेयर पद के उम्मीदवार ने किसी मान्यताप्राप्त शिक्षा बोर्ड से 10वीं कक्षा पास की हो या खनन सबंधी सर्टीफिकेट प्राप्त किया हो। आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवार को 100 रुपए निर्धारित प्रक्रिया से जमा कराना होगा। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है।

इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार आवेदन पत्र को निश्चित प्रारूप में भरकर तथा बायोडाटा व समस्त दस्तावेजों की अभिप्रमाणित प्रति संलग्न कर 'जनरल मैनेजर (पी / आईआर), वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड, कोल इस्टेट, सिविल लाइंस, नागपुर - 440001' के पते पर भेजें। आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार कोलफील्ड्स की वेबसाइट http://westerncoal.nic.in/sites/default/files/userfiles/appoint-ms-sur-2015.pdf पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed