फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BPCL Recruitment 2015

सरकारी विभाग में अधिकारी बनने का मौका

Fri, 27 Feb 2015 12:36 PM IST
Updated Fri, 27 Feb 2015 12:36 PM IST
विज्ञापन
BPCL Recruitment 2015

ब्रह्मपुत्र क्रेकर एंड पॉपलीमर लिमिटेड ने विभिन्न श्रेणियों में रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। विज्ञापित 66 पदों में मुख्य प्रबंधक का 1 पद, वरिष्ठ मैनेजर के 2 पद, मैनेजर के 16 पद, उप प्रबंधक के 30 पद, वरिष्ठ इंजीनियर के 13 पद, वरिष्ठ अधिकारी के 2 पद, डिप्टी लाइब्रेरियन का 1 पद, रिसर्च फेलो के 6 पद, कंप्यूटर एडमीनिस्ट्रेशन का 1 पद, सहायक मेंटिनेंस इंजीनियर का 1 पद और मेंटिनेंस सुपरवाइजर कम तकनीकी सहायक के 3 पद शामिल हैं। आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 200 रुपये निर्धारित प्रक्रिया से जमा कराना होगा। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को संस्थान द्वारा तय वेतनमान दिया जाएगा।

विज्ञापन

40 वर्ष तक के उम्मीदवार करें आवेदन

BPCL Recruitment 2015

आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की ऊपरी आयु सीमा पदों के अनुसार 30 से 40 वर्ष है। शैक्षिक योग्यता के तहत आवेदकों ने किसी मान्यता प्राप्त संस्‍थान से 55 प्रतिशत अंकों के साथ केमिकल / पेट्रोकेमिकल / केमिकल टेक्नोलॉजी / पेट्रोकेमिकल टेक्नालॉजी / एम.एससी (केमिस्ट्री) की स्नातक ‌डिग्री प्राप्त की हो।  इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी, 2015 है। ऑनलाइन आवेदन करने तथा आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार बीपीसीएल की वेबसाइट http://bcplonline.co.in/bcplopenings/108_44-1423218450-Detailed_advt-15-2015.pdf पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed