सरकारी विभाग में अधिकारी बनने का मौका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रह्मपुत्र क्रेकर एंड पॉपलीमर लिमिटेड ने विभिन्न श्रेणियों में रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। विज्ञापित 66 पदों में मुख्य प्रबंधक का 1 पद, वरिष्ठ मैनेजर के 2 पद, मैनेजर के 16 पद, उप प्रबंधक के 30 पद, वरिष्ठ इंजीनियर के 13 पद, वरिष्ठ अधिकारी के 2 पद, डिप्टी लाइब्रेरियन का 1 पद, रिसर्च फेलो के 6 पद, कंप्यूटर एडमीनिस्ट्रेशन का 1 पद, सहायक मेंटिनेंस इंजीनियर का 1 पद और मेंटिनेंस सुपरवाइजर कम तकनीकी सहायक के 3 पद शामिल हैं। आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 200 रुपये निर्धारित प्रक्रिया से जमा कराना होगा। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को संस्थान द्वारा तय वेतनमान दिया जाएगा।
40 वर्ष तक के उम्मीदवार करें आवेदन
आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की ऊपरी आयु सीमा पदों के अनुसार 30 से 40 वर्ष है। शैक्षिक योग्यता के तहत आवेदकों ने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 55 प्रतिशत अंकों के साथ केमिकल / पेट्रोकेमिकल / केमिकल टेक्नोलॉजी / पेट्रोकेमिकल टेक्नालॉजी / एम.एससी (केमिस्ट्री) की स्नातक डिग्री प्राप्त की हो। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी, 2015 है। ऑनलाइन आवेदन करने तथा आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार बीपीसीएल की वेबसाइट http://bcplonline.co.in/bcplopenings/108_44-1423218450-Detailed_advt-15-2015.pdf पर लॉग ऑन करें।