10वीं पास के लिए 700 से अधिक नौकरियां
एनीमल हसबैंड्री ऐंड डेयरिंग डिपार्टमेंट, हरियाणा में वेटरनरी लाइवस्टॉक डेवलपमेंट असिस्टेंट के 785 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। विज्ञापित पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता के तहत 10वीं पास होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से वेटरनरी लाइवस्टॉक डेवलपमेंट असिस्टेंट का दो वर्ष का डिप्लोमा होना आवश्यक है।
इन पदों पर आयु सीमा के तहत न्यूनतम आयु 17 वर्ष और अधिकतम आयु 60 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को निर्धारित नियमों के अनुसार छूट प्रदान की गई है। इन पदों पर चयनित आवेदकों को वेतनमान के तौर पर 13,740 रुपये प्रतिमाह दिए जाने का प्रावधान है।
ऑफलाइन कर सकते हैं आवेदन
उपरोक्त पदों पर ऑफलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। अन्य किसी माध्यम से किया गया आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदन करने के लिए इच्छुक व योग्य आवेदक विज्ञप्ति के साथ संलग्न आवेदन पत्र को निर्धारित प्रारूप में भरें। पूर्णरूप से भरे हुए आवेदन पत्र को सभी शैक्षिक व अन्य प्रमाणपत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियों के साथ संलग्न कर 'डायरेक्टर जनरल, एनीमल हसबैंड्री ऐंड डेयरिंग डिपार्टमेंट, हरियाणा, पंचकुला- 134112' के पते पर भेजें। आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 जुलाई, 2015 निर्धारित की गई है।
वीएलडीए के पद पर नियुक्ति अनुबंध के आधार पर एक वर्ष की अवधि के लिए की जाएगी। इन पदों पर आवेदकों के चयन के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। आवेदन करने या आवेदन से संबंधित अन्य जानकारी के लिए आवेदक संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट http://www.pashudhanharyana.gov.in/ पर लॉग ऑन करें।