फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment in Andhara Praghati Grameen Bank

बैंक में खुला नौकरी का पिटारा, 482 पद खाली

Wed, 24 Dec 2014 08:20 PM IST
Updated Wed, 24 Dec 2014 08:20 PM IST
विज्ञापन
Recruitment in Andhara Praghati Grameen Bank

आंध्र प्रदेश प्रगति ग्रामीण बैंक ने विभिन्न पदों पर कुल 482 भर्ती के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। इन पदों में ऑफिसर स्केल-I के 128 पद, ऑफिसर स्केल-II के तहत बैंकिंग ऑफिसर के 51 पद, लॉ के 2 पद और ट्रेजरी मैनेजर का 1 पद और असिस्टैंट (मल्टीपरपज) के 300 पद शामिल हैं। वेतनमान के तौर पर स्केल-II के लिए 19,400 - 28,100 रुपये, ऑफिसर स्केल-I के लिए 14,500 - 25,700 रुपये तथा ऑफिस असिस्टैंट (बहुउद्देश्य) के लिए 7200 - 19300 रुपये निर्धारित है।

विज्ञापन


ऑफिसर स्केल-I तथा स्केल-II के उम्मीदवार के लिए प्रोबेशन पीरियड 2 वर्ष है तथा ऑफिस असिस्टैंट (मल्टीपरपज) के उम्मीदवार के लिए प्रोबेशन पीरियड 1 वर्ष का है। आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 150 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 40 रुपये निर्धारित प्रक्रिया से जमा कराना होगा। आवेदन शुल्क के लिए चालान बैंक की वेबसाइट पर उपलब्ध है। वेबसाइट से चालान डाउनलोड कर आंध्रा प्रगति ग्रामीण बैंक के किसी शाखा में जमा कराना होगा। आवेदक चालान की आवेदक कॉपी और चालान की प्राप्ति सहेज कर रख लें।
विज्ञापन

योग्य उम्मीदवार ऐसे करें आवेदन

Recruitment in Andhara Praghati Grameen Bank

पदों के ‌अनुसार शैक्षिक अर्हता आईबीपीएस की वेबसाइट पर दिए गए हैं। संबंधित शैक्षिक योग्यता के अतिरिक्त जिन अभ्यर्थियों ने सितंबर / अक्टूबर 2014 में आरआरबी के लिए आईबीपीएस द्वारा आयोजित ऑनलाइन सीडब्‍ल्यूई में निर्धारित अंक प्राप्त किए होने चाहिए। इन पदों पर चयन के लिए अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवार ने इस परीक्षा में 80 अंक तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार ने 70 अंक प्राप्त किया हो। बैंक प्राप्ति में शाखा का नाम, शाखा की कोड संख्या, ट्रांजेक्शन आईडी नं., जमा कराने की तिथि एवं राशि आदि दिया गया हो। इसे साक्षात्कार के समय प्रस्तुत करना होगा। मेरिट सूची के आधार पर आवेदक को व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।

साक्षात्कार का आयोजन कडपा में किया जाएगा। साक्षात्कार स्थल का पूर्ण विवरण कॉल लेटर में दिया जाएगा। इसे बैंक की वेबसाइट पर भी दिखाया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 जनवरी, 2015 है। आवेदन करने तथा आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी बैंक की वेबसाइट पर http://www.apgb.in/recruitment/Ad%20in%20website.pdf पर लॉग ऑन करें। अर्हता संबंधी जानकारी के लिए उम्मीदवार आईबीपीएस की वेबसाइट http://www.ibps.in/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed