फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment in AIIMS

यहां मिल सकती है 20 हजार की नौकरी, करें आवेदन

Mon, 01 Jun 2015 08:35 PM IST
Updated Mon, 01 Jun 2015 08:35 PM IST
विज्ञापन
Recruitment in AIIMS

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली में 731 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों में सीनियर बॉयोकेमिस्ट, असिस्टेंट ब्लड ट्रांसफ्यूजन ऑफिसर, पब्लिक हेल्थ नर्स, प्रोग्रामर, नर्स ग्रेड-II, मेडिकल सोशल सर्विस ऑफिसर ग्रेड-II, स्टोर कीपर, टेक्नीशियन, ऑपरेशन थियेटर असिस्टेंट, फार्मासिस्ट ग्रेड-II, वर्कशॉप टेक्नीशियन ग्रेड-II और सिक्योरिटी कम फायर गार्ड ग्रेड-II के पद शामिल हैं। इन पदों पर आवेदन के लिए अलग-अलग योग्यता निर्धारित की गई है।

विज्ञापन


उपरोक्त पदों पर आयु सीमा के तहत अधिकतम आयु 25 से 35 वर्ष पदों के अनुसार निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को निर्धारित नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। इन पदों पर चयनित आवेदकों को वेतनमान के तौर पर 15,600 - 39,100, 9,300 - 34,800 और 5,200 - 20,200 रुपये पदों के अनुसार दिए जाएंगे।

विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

Recruitment in AIIMS

विज्ञापित पदों पर आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए एम्स की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें। आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल कर संभाल कर रखें। आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 जून, 2015 निर्धारित की गई है। आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के आवेदकों को 500 रुपये निर्धारित माध्यम से जमा करने होंगे।

महिलाओं समेत आरक्षित वर्ग के आवेदकों को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है। आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा / साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा / साक्षात्कार दिल्ली में आयोजित किए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन करने व आवेदन से संबंधित अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए आवेदक http://www.aiims.edu पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed