फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment for Lower Subordinet posts soon.

बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी, लोअर सबऑर्डिनेट के पदों पर जल्द भर्ती

Wed, 15 Jul 2015 12:53 PM IST
Updated Wed, 15 Jul 2015 12:53 PM IST
विज्ञापन
Recruitment for Lower Subordinet posts soon.

लोअर सबऑर्डिनेट भर्ती का इंतजार कर रहे प्रतियोगियों को बड़ा मौका मिलने जा रहा है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से जल्द ही नोटिफिकेशन की तैयारी है। इस भर्ती में शामिल पदों के प्रकार को लेकर दुविधा दूर हो गई है। शासन की ओर से पत्र भेजकर इस बाबत स्थिति स्पष्ट कर दी गई है।

विज्ञापन


लोक सेवा आयोग की ओर से 2009 के बाद 2013 में लोअर सबऑर्डिनेट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगा गया था। लोअर सबऑर्डिनेट-2013 भर्ती की मुख्य परीक्षा हो चुकी है, लेकिन आठ महीने बाद भी रिजल्ट का इंतजार है।
विज्ञापन


समीक्षा अधिकारी-सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ-एआरओ) भर्ती परीक्षा के लिए भी तीन साल बाद 2013 में आवेदन मांगा गया था। उसके अंतिम परिणाम का इंतजार है। इसी क्रम में आरओ-एआरओ-2014 का भी आवेदन मांगा गया। प्रारंभिक परीक्षा भी हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

2009 के बाद 2013 और अब 2015 में भर्ती की है उम्मीद

Recruitment for Lower Subordinet posts soon.

इससे प्रतियोगियों में उम्मीद रही कि लोअर सबऑर्डिनेट की भर्ती भी नियमित होगी। ऐसे में प्रतियोगियों को लंबे समय से लोअर सबऑर्डिनेट के पदों के लिए नोटिफिकेशन का इंतजार है, लेकिन अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के गठन के बाद इंतजार लंबा खींच गया।

नए आयोग के गठन के बाद सवाल खड़ा हो गया कि लोअर सबऑर्डिनेट के कौन-कौन से पदों पर अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भर्ती करेगा। इसमें लोअर सबऑर्डिनेट की 2014 की भर्ती भी लैप्स हो गई। हालांकि अब इसे लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है।

शासन की ओर से पत्र भेजा गया है कि  4200 और 4600 तथा पीसीएस से बाहर इससे ऊपर ग्रेड पे के अन्य पदों की भर्ती लोक सेवा आयोग करेगा। इससे नीचे के समूह-ग के पदों पर भर्ती अधीनस्थ सेवा चयन आयोग करेगा। पदों को लेकर स्थिति स्पष्ट होने के बाद आयोग में भी नोटिफिकेशन की तैयारी शुरू कर दी गई है। कोई बाधा नहीं आई तो अगले महीने इसके लिए नोटिफिकेशन हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed