डाक विभाग में नौकरी, 10वीं पास जरूर भरें फॉर्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान डाक परिमंडल ने ग्रामीण डाक सेवक के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता के तहत आवेदकों को किसी मान्यताप्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त उम्मीदवार के पास कंप्यूटर शिक्षा का प्रमाणपत्र होना चाहिए।
विज्ञापित पदों पर आयु सीमा के तहत न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को निर्धारित नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। आयु सीमा की गणना 21 अगस्त, 2015 से की जाएगी।
21 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन
उपरोक्त पदों पर ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को सावधानीपूर्वक पूरा करें। आवेदन करने के बाद उसके प्रिंटआउट को आगे की चयन प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें। आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य और ओबीसी वर्ग के आवेदकों को 500 रुपये और महिलाओं समेत आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये निर्धारित माध्यम में जमा करने होंगे।
आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त, 2015 है। ऑनलाइन आवेदन करने और आवेदन से संबंधित अन्य जानकारी के लिए आवेदक वेबसाइट http://www.rajpostexam.com/ पर लॉग ऑन करें।