Bank Jobs 2022: भारत सरकार के इस बैंक ने शुरू की अधिकारियों की भर्ती, ऐसे कर सकते हैं आवेदन
RBI Recruitment 2022: भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा अधिकारियों के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। वे उम्मीदवार जो आरबीआई की भर्ती शुरू होने का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने आवेदन प्रक्रिया का लिंक 28 मार्च को एक्टिव कर दिया है।
विस्तार
RBI Recruitment 2022: बैंकिंग सेवा क्षेत्र में नौकरी तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर आया है। आरबीआई यानी भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा अधिकारियों के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। वे उम्मीदवार जो आरबीआई की भर्ती शुरू होने का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने आवेदन प्रक्रिया का लिंक 28 मार्च को एक्टिव कर दिया है।
आरबीआई ने अधिकारियों के रिक्त 294 पदों को भरने के लिए स्नातक और स्नातकोत्तर योग्यता धारकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह पद ग्रेड बी स्तर के हैं। नियमानुसार पात्रता रखने वाले योग्य उम्मीदवार 28 मार्च से अपना आवेदन रिजर्व बैंक की अधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाकर कर सकते हैं।
RBI Recruitment पात्रता और योग्यता मानदंड
आरबीआई में ग्रेड-बी अधिकारी (जनरल) पद के लिए आवेदन करने वाले सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार को न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ किसी भी विषय में स्नातक होना चाहिए या उसके पास समकक्ष तकनीकी या व्यावसायिक डिग्री होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आरबीआई की अधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर विजिट करना चाहिए।
RBI Recruitment 2022 रिक्तियों का विवरण
पद नाम श्रेणी पदों की संख्या
ग्रेड-बी अधिकारी सामान्य 238
ग्रेड-बी अधिकारी आर्थिक और नीति अनुसंधान विभाग 31
ग्रेड-बी अधिकारी सांख्यिकी और सूचना प्रबंध विभाग 25
सहायक प्रबंधक राजभाषा 06
सहायक प्रबंधक शिष्टाचार और सुरक्षा 03
RBI Recruitment 2022 की महत्वपूर्ण तिथियां
- पंजीकरण की प्रारंभिक तिथि - 28 मार्च, 2022
- पंजीकरण की अंतिम तिथि - 18 अप्रैल, 2022 शाम छह बजे तक
- सामान्य अधिकारी परीक्षा तिथि (पेपर- 1) - 28 मई, 2022
- सामान्य अधिकारी परीक्षा तिथि (पेपर-2) - 25 जून, 2022
- अधिकारी डीईपीआर और डीएसआईएम (पेपर- 1) - 02 जुलाई, 2022
- अधिकारी डीईपीआर और डीएसआईएम (पेपर- 2) - 06 अगस्त, 2022
RBI Recruitment आवेदन करने के आसान चरण
- आरबीआई की वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाएं।
- यहां होम पेज पर Opportunities@RBI के सेक्शन में 'ऑफिसर्स इन ग्रेड 'बी' (जनरल/ डीईपीआर/ डीएसआईएम) के पद के लिए भर्ती पर क्लिक करें।
- अब पंजीकरण करने के लिए दी गई रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण पूरा होने के बाद आवेदन करने के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र पर क्लिक करें।
- अब आवेदन फॉर्म में पूछे गए सभी क्रेडेंशियल दर्ज करें और फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, बाएं अंगूठे का निशान और हस्त लिखित घोषणा पत्र अपलोड करें और आवेदन पत्र के अन्य विवरण भरें।
- अंत में आवेदन सबमिट करने से पहले पूरे आवेदन पत्र को जांच लें फिर ही आवेदन सत्यापन करें। यदि आवश्यक हो तो संशोधन कर सकते हैं।
- अब भुगतान टैब पर क्लिक करें और पदों के लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक कर आवेदन फॉर्म सबमिट करें।
- उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन की एक प्रति सहेज कर रखें।