RBI Office Attendant Result: आरबीआई ने जारी किया ऑफिस अटेंडेंट भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम, ऐसे चेक करें
RBI Office Attendant Result: आरबीआई ने ऑफिस अटेंडेंट के पदों पर भर्ती के लिए 24 फरवरी, 2021 से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे। वहीं, भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 9 और 10 अप्रैल को किया गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RBI Office Attendant Result: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने ऑफिस अटेंडेंट भर्ती परीक्षा 2021 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। अब परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह भारतीय रिजर्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। आरबीआई ने वेबसाइट पर चयनित उम्मीदनवारों की सूची को जारी किया है।
RBI Office Attendant Result: अप्रैल 2021 में हुई थी परीक्षा
आरबीआई ने ऑफिस अटेंडेंट के पदों पर भर्ती के लिए 24 फरवरी, 2021 से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे। आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 मार्च, 2021 को थी। वहीं, भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 9 और 10 अप्रैल को किया गया था। अब उम्मीदवार अपना परिणाम भी चेक कर सकते हैं।
RBI Office Attendant Result: इतने पदों पर होगी भर्तियां
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ऑफिस अटेंडेंट भर्ती के तहत रिक्त पदों की कुल संख्या 841 निर्धारित है। चयनित उम्मीदवारों को देश के विभिन्न राज्यों में आरबीआई के केंद्रों पर नियुक्ति दी जाएगी।
RBI Office Attendant Result: कैसे चेक करें अपना परिणाम?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
1. सबसे पहले उम्मीदवार आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर VACANCIES के सेक्शन में जाएं।
3. अब पेज पर दिखाई दे रहे Result के सेक्शन पर क्लिक करें।
4. अब ऑफिस अटेंडेंट के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
5. अब परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर एक पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा।
6. इसमें ctrl+f की मदद से अपना रोल नंबर खोजे।
7. अब आगे की जरूरत के लिए पीडीएफ को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।