इस बड़ी भर्ती परीक्षा का परिणाम चौंकाने वाला, सारे उम्मीदवार हुए फेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा 19 दिसंबर 2018 को 61 रिक्तियों को भरने के लिए विभिन्न विभाग में ऑफिसर ग्रेड - सी पदों के लिए अधिसूचना जारी की गर्ई थी। बता दें, अब इस परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। वे उम्मीदवार जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे, उनके लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने परिणाम के साथ एक नोटिस भी जारी किया है।
ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, ऑफिसर ग्रेड - सी (सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर, प्रोजेक्ट एडमिनिस्ट्रेटर, नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर, सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर (बिग डाटा), बेहवियरल साइंटिस्ट और लीगल स्पेशलिस्ट) परीक्षा में कोई भी उम्मीदवार चयन के लिए योग्य नहीं पाया गया है। इस विषय पर आरबीआई ने कहा है कि परिणाम तैयार करते समय बहुत सावधानी बरती गई थी। हालांकि बैंक जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अन्य पदों पर हुई परीक्षा के परिणाम भी जारी करेगा। उम्मीदवार को सलाह दी जाती है कि वे भारतीय रिजर्व बैंक की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें। चूंकि इस बार कोई भी परीक्षा में पास न हो पाया इसलिए आरबीआई द्वारा इन पदों पर जल्द ही फिर से नोटिफिकेशन जारी की जाएगी। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके अपना परिणाम के साथ संबंधित नोटिस भी देख सकते हैं।
RBI Grade C Officer परिणाम को ऐसे करे डाउनलोड -
स्टेप 1 : सबसे पहले उम्मीदवार RBI की आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाएं।
स्टेप 2 : उसके बाद होमपेज पर दिए गए करंट वैकेंसी लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 : अब रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4 : ऑफिसर ग्रेड - सी 2018 भर्ती परिणाम वाले लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 5 : दिए गए (Advt. No. 5A/ 2018-19 dated December 19, 2018) पर क्लिक करें।
स्टेप 6 : ऊपर दी गई पीडीएफ पर क्लिक कर नोटिस पढ़ें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
RBI Grade C Officer परिणाम डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें : रेलवे में फिर निकली 10वीं पास के लिए भर्तियां, मेरिट से होगा चयन नही देनी कोई लिखित परीक्षा
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...