RBI Grade B Result 2023: आरबीआई ग्रेड बी के पहले फेज का रिजल्ट जारी, ऐसे करें डाउनलोड
RBI Grade B Result 2023: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने आरबीआई ग्रेड बी के पहले चरण का परिणाम 2023 जारी कर दिया है।
विस्तार
RBI Grade B Result 2023: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने आरबीआई ग्रेड बी के पहले चरण का परिणाम 2023 जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर पहले चरण का रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। पहले चरण की परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार अब दूसरे चरण की परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे।
स्कोरकार्ड और कट ऑफ अंक
भारतीय रिजर्व बैंक ग्रेड बी के पहले चरण का स्कोरकार्ड और कट ऑफ अंक 15 दिनों के भीतर जारी किए जाएंगे। पहले चरण की परीक्षा 09 जुलाई 2023 को आयोजित की गई थी। आरबीआई ग्रेड बी के दूसरे चरण की परीक्षा 30 जुलाई 2023 को दो पालियों में आयोजित होने वाली है। पेपर-III (सामान्य वित्त और प्रबंधन) सुबह की पाली में आयोजित किया जाएगा और पेपर 1 (आर्थिक और सामाजिक मुद्दे) और पेपर 2 अंग्रेजी (लेखन कौशल) दोपहर की पाली में आयोजित किया जाएगा।
पदों का विवरण
-
ग्रेड 'बी' (डीआर) में अधिकारी - सामान्य के 222 पद
-
ग्रेड 'बी' (डीआर) में अधिकारी - डीईपीआर के 38 पद
-
ग्रेड 'बी' (डीआर) में अधिकारी के डीएसआईएम के 31 पदों को मिलाकर कुल 271 पदों पर भर्ती की जाएगी।
ऐसे करें डाउनलोड
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- rbi.org.in पर जाएं।
-
होमपेज पर संबंधित रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
-
आरबीआई ग्रेड बी 2023 चरण 1 परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-
परिणाम जांचें और डाउनलोड करें।
-
भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट ले लें।