{"_id":"636225d10adee93a0d3b80bb","slug":"rajasthan-vidya-sambal-yojana-recruitment-2022-notification-issued-application-process-starts","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Vidya Sambal Yojana: राजस्थान में इतने पदों पर गेस्ट फैकल्टी की भर्ती, दो दिन का मौका ऐसे करें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Rajasthan Vidya Sambal Yojana: राजस्थान में इतने पदों पर गेस्ट फैकल्टी की भर्ती, दो दिन का मौका ऐसे करें आवेदन
Wed, 02 Nov 2022 01:42 PM IST
सौरभ पांडे
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडे
Updated Wed, 02 Nov 2022 01:42 PM IST
सार
Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022: राजस्थान विद्या संबल योजना 2022 के तहत गेस्ट फैकल्टी शिक्षकों की भर्ती की जाएगीष जिसके लिए उन्हें प्रति घंटे के हिसाब से मानदेय दिया जाएगा।
विज्ञापन
Govt Jobs Sarkari Naukri
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 : राजस्थान सरकार ने शिक्षकों की भर्ती को लेकर बड़ा कदम उठाया है। राजस्थान सरकार के प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के तहत विद्यालयों में 93000 गेस्ट फैकल्टी पदों के लिए आज से आवेदन कर सकते हैं। विद्या सम्बल योजना के तहत इस गेस्ट फैकल्टी भर्ती के लिए 4 नवंबर तक आवेदन किया जा सकता है। उम्मीदरवार आवेदन फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट education.rajasthan.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति के आदेश 12 नवंबर 2022 को जारी कर दिए जाएंगे। इसके बाद अभ्यर्थी 19 नवंबर 2022 तक कार्य ग्रहण कर सकेंगे। Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 के लिए रिटायर शिक्षकों के साथ ऐसे शिक्षक भी आवेदन कर सकते हैं जिनके पास संबंधित पद के सेवा नियमों के अनुसार योग्यता है। इन पदों पर स्थाई रूप से नियुक्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
बीएड और रीट वाले अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन
राजस्थान के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के खाली चल रहे पदों पर अब बेरोजगार अभ्यर्थियों को गेस्ट फैकेल्टी के रूप में लगाया जाएगा। इससे पहले इन पदों पर सेवानिवृत्त शिक्षकों को लगाने के आदेश जारी हुए थे। लेकिन सेवानिवृत्त शिक्षकों के इसमें रूचि नहीं लेने के कारण शिक्षा विभाग को विद्या संबल योजना में बदलाव करना पड़ा है। अब बीएड और रीट की पात्रता रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

इन पदों पर होगी भर्ती
राजस्थान के 64781 स्कूलों में लगभग 93147 शिक्षकों के पद रिक्त हैं। इन पर अब गेस्ट फैकेल्टी के रूप में शिक्षक लगाए जाएंगे। Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 में लेक्चरर, वरिष्ठ अध्यापक, अध्यापक लेवल प्रथम और द्वितीय, पीटीआई एवं प्रयोगशाला सहायक के पद शामिल हैं। वहीं सरकार द्वारा 60260 पदों पर स्थाई शिक्षक भर्ती प्रस्तावित है। Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 में अभ्यर्थियों को प्रति घंटा मानदेय दिया जाएगा। आवेदन पत्रों की जांच विद्यालयवार प्रकाशित किए गए रिक्त पदों के लिए पद एवं विषयवार वरीयता सूची का प्रकाशन संबंधित प्राचार्य एवं पीईईओ करेंगे।