RSMSSB Computer Exam Answer Key: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड कम्प्यूटर भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे डाउनलोड करें
RSMSSB Computer Exam Answer Key: कम्प्यूटर भर्ती परीक्षा की उत्तर कुजी पर उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा भी दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 6 से 8 जनवरी 2022 तक इसे दर्ज करा सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RSMSSB Computer Answer Key: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) जयपुर ने कम्प्यूटर भर्ती परीक्षा की उत्तर कुजी को जारी कर दिया है। बोर्ड ने उत्तर कुंजी के साथ ही परीक्षा के मास्टर पेपर को भी जारी किया है। यह आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वह राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर उत्तर कुंजी और मास्टर पेपर को डाउनलोड कर सकते हैं।
RSMSSB Computer Answer Key: आपत्ति दर्ज कराने की मिलेगी सुविधा
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जारी की गई कम्प्यूटर भर्ती परीक्षा की उत्तर कुजी पर उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा भी दी गई है। जिन उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी पर आपत्ति हो, वह आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 6 से 8 जनवरी 2022 तक इसे दर्ज करा सकते हैं। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आपत्ति केवल ऑनलाइन माध्यम से ही दर्ज कराई जा सकेगी। इसके साथ में सभी वैद्य दस्तावेजों को भी अपलोड करना होगा। आखिरी समय में आधिकारिक वेबसाइट पर अधिक लोड होने के कारण आपत्ति दर्ज कराने में समस्या भी आ सकती है। इसलिए सभी जल्द से जल्द इसे कर लें।
उम्मीदवारों की ओर से दर्ज कराई गई समीक्षा के आधार पर राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा जल्द ही अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। इस पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका नहीं मिलेगा। इसी अंतिम उत्तर कुंजी पर ही परिणाम भी आधारित होंगे। अधिक जानकारी और नए अपडेट के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।
RSMSSB Computer Answer Key: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) जयपुर ने कम्प्यूटर भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी को कैसे डाउनलोड करें?
1. सबसे पहले उम्मीदवार राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे Computor 2021: First Answer Key of Exam Computor के लिंक पर क्लिक करें।
3. अब आपके सामने की स्क्रीन पर उत्तर कुंजी पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगी।
4. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें।
5. उत्तर का मिलान करें और जरूरत पड़ने पर आपत्ति दर्ज कराएं।
RSMSSB द्वारा कम्प्यूटर मास्टर भर्ती परीक्षा का आयोजन 19 दिसंबर 2021 को किया गया था। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 250 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। बोर्ड द्वारा परिणामों की भी घोषमा जल्द ही की जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।