RVUNL: राजस्थान के बिजली विभाग में 216 नहीं, अब 2163 पदों पर होगी भर्ती; पुराने आवेदक बदल सकेंगे विकल्प
RVUNL, JVVNL, RVUNL, AVVNL Vacancy: राजस्थान सरकार ने बिजली विभाग में टेक्नीशियन-III के 1947 नए पदों को मंजूरी दी है। अब कुल 2163 पदों पर भर्ती होगी। पहले से आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को अपने विकल्प संशोधित करने का अवसर मिलेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RVUNL Recruitment: राजस्थान सरकार ने राज्य के तीनों बिजली वितरण निगमों जेवीवीएनएल, जेडीवीवीएनएल, एवीवीएनएल में टेक्नीशियन-III (ITI) के 1947 नए पदों को मंजूरी दे दी है। पहले इन निगमों में टेक्नीशियन-III के 216 पदों की भर्ती प्रक्रिया चल रही थी। अब इन नए 1947 पदों को भी इसमें शामिल कर दिया गया है।
इस तरह अब कुल 2163 पदों पर भर्ती के लिए राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम (RVUNL) ने संशोधित विज्ञापन (Revised Notification) जारी कर दिया है।
देखें रिक्तियों का विवरण
| विद्युत निगम का नाम | पहले विज्ञापित रिक्तियां | अतिरिक्त रिक्तियां | कुल रिक्तियां |
|---|---|---|---|
| राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL) | 150 | – | 150 |
| जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (JVVNL) | 66 | 537 | 603 |
| अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (AVVNL) | – | 498 | 498 |
| जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (JDVVNL) | – | 912 | 912 |
| 216 | 1947 | 2163 |
अब 216 नहीं, 2163 पदों पर होगी भर्ती
राजस्थान के बिजली विभाग में तकनीशियन-III (ITI) पदों पर होने वाली भर्ती में बड़ी बढ़ोतरी की गई है। पहले सिर्फ 216 पदों पर भर्ती होनी थी, लेकिन अब 1947 नए पद जोड़े जाने से कुल पदों की संख्या 2163 हो गई है। जयपुर डिस्कॉम में पद 66 से बढ़ाकर 603 कर दिए गए हैं। साथ ही, अजमेर डिस्कॉम में 498 और जोधपुर डिस्कॉम में 912 पदों पर भर्ती होगी। पहले इन दोनों डिस्कॉम में कोई पद खाली नहीं दिखाए गए थे। बिजली उत्पादन निगम में पहले की तरह 150 पदों पर ही भर्ती होगी।
आवेदन अगस्त 2025 में शुरू होंगे
इन पदों के लिए अगस्त 2025 में ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जो उम्मीदवार पहले आवेदन नहीं कर पाए थे या फीस जमा नहीं कर सके थे, वे अब नया आवेदन कर सकते हैं। टीएसपी क्षेत्र के अभ्यर्थी भी इस बार आवेदन कर सकेंगे। हालांकि, जिन्होंने पहले से ही सफलतापूर्वक आवेदन कर दिया है, उन्हें दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं है। लेकिन उन्हें यह मौका मिलेगा कि वे अपनी पसंद के अनुसार निगम की वरीयता (प्राथमिकता) बदल सकें।
कैसे करें आवेदन?
- पहले आप आधिकारिक वेबसाइट energy.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- अब New Registration करें अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल डालकर रजिस्ट्रेशन करें।
- इसके बाद, Login करें रजिस्टर्ड ID और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- फॉर्म भरें अपनी जानकारी, योग्यता, फोटो-सिग्नेचर अपलोड करें।
- निगम की प्राथमिकता चुनें जैसे - जयपुर, अजमेर या जोधपुर डिस्कॉम।
- फीस जमा करें डेबिट कार्ड/नेट बैंकिंग से शुल्क भरें।
- फॉर्म सबमिट करें सबमिट करने के बाद उसका एक प्रिंट आउट निकाल लें।