फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Rajasthan Jail Prahari Result 2025 Declared, Download PDF Now via Official Link

RSMSSB: राजस्थान जेल प्रहरी के 968 रिक्तियों के लिए परिणाम घोषित, तुरंत इस लिंक से डाउनलोड करें पीडीएफ

Sun, 31 Aug 2025 09:49 AM IST
शाहीन परवीन जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sun, 31 Aug 2025 09:49 AM IST
सार

RSMSSB Jail Prahari Result OUT: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
Rajasthan Jail Prahari Result 2025 Declared, Download PDF Now via Official Link
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

RSMSSB Rajasthan Jail Prahari Result OUT: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल सभी उम्मीदवार अब अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in

विज्ञापन

 पर जाकर देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए अभ्यर्थियों को अपना रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉग  

राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा 2025 का परिणाम 29 अगस्त 2025 को जारी होना था, लेकिन वेबसाइट पर तकनीकी समस्या के कारण इसे समय पर अपलोड नहीं किया जा सका।

विज्ञापन

परीक्षा 12 अप्रैल को हुई आयोजित

राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन 12 अप्रैल को किया गया था। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक संपन्न हुई। इस भर्ती के जरिए कुल 968 पद भरे जाएंगे, जिसमें पहले 803 पद शामिल थे और परीक्षा के बाद 165 पदों की वृद्धि की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया तीन चरणों में

आरएसएसबी भर्ती 2024 में उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों के माध्यम से किया जाएगा। लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), और दस्तावेज सत्यापन। उम्मीदवारों का चयन पहले लिखित परीक्षा और PET में उनके प्रदर्शन के आधार पर होगा। 


दोनों चरणों में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। यदि भर्ती परीक्षा एक से अधिक चरणों में आयोजित की जाती है, तो बोर्ड सामान्यकरण की प्रक्रिया भी अपनाएगा

कैसे चेक करें रिजल्ट?

उम्मीदवार अपना परिणाम नीचे दिए गए स्टेप्स के माध्यम से चेक और डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाना ।
  • होम पेज पर दिए गए रिजल्ट टैब पर क्लिक करें।
  • RSMSSB Rajasthan Jail Prahari Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर राजस्थान जेल प्रहरी परीक्षा रिजल्ट 2025 की PDF फाइल ओपन हो जाएगी।
  • PDF फाइल में अपना नाम और रोल नंबर (Ctrl+F) के जरिए चेक करें।
  • अंत में, राजस्थान जेल प्रहरी रिजल्ट 2025 PDF फाइल को डाउनलोड कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed