Rajasthan Housing Board: राजस्थान हाउसिंग बोर्ड में निकलीं नौकरियां, जानें कहां और कैसे करें आवेदन
Housing Board Recruitment: राजस्थान हाउसिंग बोर्ड ने कंप्यूटर ऑपरेटर (सहायक प्रोग्रामर), डाटा एंट्री ऑपरेटर, प्रोजेक्ट इंजीनियर और अन्य पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Rajasthan Housing Board Recruitment 2023: राजस्थान हाउसिंग बोर्ड ने कंप्यूटर ऑपरेटर (सहायक प्रोग्रामर), डाटा एंट्री ऑपरेटर, प्रोजेक्ट इंजीनियर और अन्य पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rbhexam.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 18 अगस्त 2023 तक है।
पदों का विवरण
यह भर्ती अभियान कंप्यूटर ऑपरेटर (सहायक प्रोग्रामर), डेटा ऑपरेटर एंट्री (सूचना विज्ञान सहायक), प्रोजेक्ट इंजीनियर, वरिष्ठ ड्राफ्ट्समैन, जूनियर ड्राफ्ट्समैन, कानूनी सहायक, जूनियर अकाउंटेंट और कनिष्ठ सहायक की 258 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।
ऐसे करें आवेदन
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rbhexam.in पर जाएं।
-
होमपेज पर रजिस्ट्रेशन टैब पर क्लिक करें।
-
पंजीकरण करने के लिए अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर का उपयोग करें।
-
लॉग इन करें, पद चुनें और आवेदन पत्र भरें।
-
आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
-
डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।