फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Rajasthan Forest Guard Recruitment: RSSB announces 785 vacancies, notification to be released soon

Rajasthan Forest Guard: फॉरेस्ट गार्ड के 785 पदों पर भर्ती, 10वीं-12वीं और डिप्लोमा वालों के लिए मौका

Mon, 05 Jan 2026 12:53 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 05 Jan 2026 12:53 PM IST
सार

Rajasthan Forest Guard Recruitment: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के तहत 785 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इसमें फॉरेस्ट गार्ड, वनपाल और सर्वेयर के पद शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।
 

विज्ञापन
Rajasthan Forest Guard Recruitment: RSSB announces 785 vacancies, notification to be released soon
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

RSSB Rajasthan Forest Guard Recruitment: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने राजस्थान फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2025 के तहत वन विभाग में 785 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती में फॉरेस्ट गार्ड, फॉरेस्टर (वनपाल) और सर्वेयर के पद शामिल हैं। 

विज्ञापन


बोर्ड की ओर से फिलहाल संक्षिप्त नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जबकि आवेदन तिथि, परीक्षा तिथि और अन्य जरूरी जानकारी वाला विस्तृत नोटिफिकेशन जल्द जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


इस भर्ती के लिए 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा के बाद शारीरिक परीक्षण शामिल होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे पात्रता शर्तों को ध्यान से पढ़ें और खासकर फिजिकल टेस्ट की तैयारी अभी से शुरू कर दें, क्योंकि चयन में इसकी अहम भूमिका होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पदों का विवरण और योग्यता

जारी सूचना के अनुसार कुल 785 पद भरे जाएंगे। इनमें निम्न पद शामिल हैं:

  • फॉरेस्ट गार्ड के 483 पद
  • फॉरेस्टर (वनपाल) के 259 पद
  • सर्वेयर के 43 पद


ये पद राजस्थान के विभिन्न वन मंडलों में भरे जाएंगे।


शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो फॉरेस्ट गार्ड पद के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। वहीं वनपाल पद के लिए 12वीं पास होना अनिवार्य है।

सर्वेयर पद के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होने के साथ-साथ सिविल सर्वे में आईटीआई सर्टिफिकेट या सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार को देवनागरी लिपि में हिंदी का ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति की समझ होना भी जरूरी हो सकता है।

आयु सीमा की बात करें तो फॉरेस्ट गार्ड के लिए 18 से 24 वर्ष, जबकि वनपाल और सर्वेयर पद के लिए 18 से 40 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न

राजस्थान फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2025 की चयन प्रक्रिया कई चरणों में होगी। सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके बाद शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) होगा। सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच के लिए बुलाया जाएगा।

लिखित परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगी। इसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके कुल अंक 100 होंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी होगी और प्रत्येक गलत उत्तर पर एक-तिहाई अंक काटे जाएंगे। प्रश्न सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान, गणित और रीजनिंग से पूछे जाएंगे।

फिजिकल टेस्ट, आवेदन शुल्क और वेतन

शारीरिक परीक्षा पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग होगी। पुरुष उम्मीदवारों को लंबी दूरी की पैदल चाल, ऊंचाई और सीने की माप से गुजरना होगा। महिला उम्मीदवारों के लिए भी वॉकिंग टेस्ट और शारीरिक माप होगी। इसके मानक विस्तृत नोटिफिकेशन में बताए जाएंगे।

आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य, ओबीसी और एमबीसी वर्ग के लिए शुल्क 600 रुपये और एससी, एसटी, ओबीसी (एनसीएल), ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 400 रुपये रखा गया है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन किया जाएगा।

चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के तहत पे लेवल-4 के अनुसार वेतन मिलेगा। अनुमानित मासिक वेतन 20,200 रुपये से 65,000 रुपये के बीच हो सकता है, जिसमें भत्ते भी शामिल होंगे।

आवेदन कब और कैसे करें?

विस्तृत नोटिफिकेशन जारी होने के बाद उम्मीदवार rssb.rajasthan.gov.in वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें और लिखित परीक्षा के साथ-साथ शारीरिक परीक्षा की तैयारी अभी से शुरू कर दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed