फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Rajasthan Assistant Radiographer Recruitment 2022 Application Start for 1015 Jobs Vacancies

Rajasthan Radiographer Recruitment: सहायक रेडियोग्राफर के 1015 पदों पर भर्ती शुरू, यहां जानें आवेदन प्रक्रिया

Sat, 31 Dec 2022 02:21 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sat, 31 Dec 2022 02:21 PM IST
सार

Rajasthan Radiographer Recruitment: इस भर्ती के लिए योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं। राजस्थान रेडियोग्राफर भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 जनवरी, 2023 रखी गई है।

विज्ञापन
Rajasthan Assistant Radiographer Recruitment 2022 Application Start for 1015 Jobs Vacancies
रेडियोग्राफर (Radiographer) - फोटो : Image by DCStudio on Freepik

विस्तार

Rajasthan Assistant Radiographer Recruitment 2022: राजस्थान में सहायक रेडियोग्राफर भर्ती 2022 की विस्तृत आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। Rajasthan Radiographer Recruitment का आयोजन 1015 पदों पर भर्ती के लिए किया जा रहा है। इस भर्ती के लिए योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं। राजस्थान रेडियोग्राफर भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 जनवरी, 2023 रखी गई है। अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन राजस्थान राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान अथवा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, राजस्थान सरकार की आधिकारिक वेबसाइट rajswasthya.nic.in पर कर सकते हैं। 

विज्ञापन

Radiographer Recruitment आयु-सीमा 18 से 40 वर्ष 

राजस्थान रेडियोग्राफर भर्ती 2022 के लिए आवेदक उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तक रखी गई है। राजस्थान रेडियोग्राफर भर्ती 2022 भर्ती में आयु की गणना एक जनवरी, 2023 को आधार मानकर की जाएगी। इसके अलावा सभी आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकार के नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है। राजस्थान रेडियोग्राफर भर्ती 2022 के लिए आवेदन शुल्क और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी नीचे दी गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Radiographer Recruitment आवेदन शुल्क

  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सामान्य वर्ग एवं क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग /अति पिछड़ा वर्ग के आवेदक हेतु : 500 रुपये
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    राजस्थान के नॉन क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के आवेदक हेतु : 350 रुपये
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    समस्त विधवा, महिला तथा राजस्थान की अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग तथा सभी वर्ग के ऐसे अभ्यर्थी, जिनकी पारिवारिक आय 2.50 लाख से कम है, के आवेदकों हेतु राशि : 250 रुपये
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    राजस्थान के टीएसपी क्षेत्र के अनुसूचित जाति / अनुसूचित जन जाति एवं बारां जिले की समस्त तहसीलों के सहरिया आदिम जाति के आवेदक हेतु राशि : 250 रुपये

 

विज्ञापन

Radiographer Recruitment आवेदन की आसान प्रक्रिया

  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajswasthya.nic.in पर जाएं।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    होम पेज पर राजस्थान रेडियोग्राफर भर्ती 2022 के आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान पूर्वक पूरा पढ़ें।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    इसके बाद राजस्थान रेडियोग्राफर भर्ती के अप्लाई लिंक पर क्लिक करना है।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अब यहां अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है। 
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    इसके बाद अपने आवश्यक दस्तावेज, फोटो एवं सिग्नेचर अपलोड करने हैं।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अब अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट आउट निकाल कर रख लें।

 

Rajasthan Radiographer Recruitment 2022 चयन प्रक्रिया

राजस्थान सहायक रेडियोग्राफर भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने के बाद सबसे पहले उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग की जाएगी। रेडियोग्राफर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक परीक्षा एवं व्यावसायिक परीक्षा में प्राप्त अंकों के वरीयता क्रम के आधार पर किया शॉर्ट लिस्ट करके किया जाएगा। मेरिट सूची में से आवेदित श्रेणी के अनुसार वरीयता प्राप्त लगभग डेढ़ गुना अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन हेतु बुलाया जाएगा। आवेदन फॉर्म में दिए गए मोबाइल नंबर पर एसएमएस एवं ईमेल अथवा दोनों के माध्यम से दिनांक, समय एवं स्थान की सूचना दी जाएगी। इसके बाद दस्तावेज प्रमाणीकरण में योग्य पाए जाने वाले अभ्यर्थियों के प्राप्तांकों के अनुसार प्रोविजनल मेरिट तैयार की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed