Group D Exam 2022: अभ्यर्थियों को घर के नजदीक परीक्षा केंद्र देने के लिए नई तकनीक इस्तेमाल कर सकती है रेलवे
भारतीय रेलवे में ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर निकली भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का इंतजार जल्द ही समाप्त होने वाला है। दरअसल रेलवे में ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर निकली भर्ती के लिएपहले चरण की परीक्षा 17 अगस्त 2022 से शुरू होने जा रही है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि रेलवे इस परीक्षा का आयोजन दो से तीन फेज में कर सकती है। इस भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे अभ्यर्थियों के परीक्षाकी तारीख और शहर की जानकारी RRB अगस्त के शुरुआती हफ्ते में जारी कर सकती है। वहीं अभ्यथियों का एडमिट कार्ड परीक्षा से चार दिन पहले उपलब्ध कराया जा सकता है। हालांकि इससे संबंधित पूरीजानकारी रेलवे द्वारा कोई सूचना दिए जाने के बाद ही सामने आ पाएगी। इसलिए इस परीक्षा से जुड़े अपडेट्स के लिए अभ्यर्थियों को रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनाचाहिए। वहीं अगर आप भी ग्रुप D भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप RRB GROUP-D Online Live Classes 2021 की सहायता ले सकते हैं और इन क्लासेस केजरिए इस बचे हुए समय में खुद को परीक्षा के लिए पूरी तरह तैयार कर सकते हैं।
घर के नजदीक सेंटर देने के लिए यह काम कर सकती है रेलवे :
रेलवे की भर्तियों में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों की अक्सर यह शिकायत रहती है कि उनका एग्जाम सेंटर उनके घर से काफी दूर दे दिया गया है। ग्रुप D भर्ती में भी शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को इसी बात काडर सता रहा है कि कहीं उनका परीक्षा केंद्र घर से काफी दूर ना दे दिया जाए। हालांकि विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से यह खबर सामने आ रही है कि NTPC भर्ती के तीसरे चरण में रेलवे गूगल मैप्स काइस्तेमाल करके अभ्यर्थियों को घर के नजदीक परीक्षा केंद्र दे रही है और ग्रुप D भर्ती में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को भी उनके घर के नजदीक परीक्षा केंद्र देने के लिए इसी तकनीक का इस्तेमाल किया जा सकताहै। अगर रेलवे ऐसा करती है तो अभ्यर्थियों के लिए यह बहुत बड़ी राहत साबित हो सकती है। अभ्यर्थियों को इससे जुड़े अपडेट्स के लिए RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।
कितनी है प्रतिस्पर्धा :
इस भर्ती के जरिये 1.03 लाख पदों पर भर्ती की जानी है और इसे दुनिया की सबसे बड़ी भर्तियों में से एक माना जाता है। वहीं, इन 1.03 लाख पदों पर होने वाली भर्ती में हिस्सा लेने के लिए 1.15 करोड़ अभ्यर्थियोंने आवेदन किया है। इस हिसाब से देखा जाए तो इस भर्ती में एक सीट के लिए तकरीबन 112 अभ्यर्थी आपस मे प्रतिस्पर्धा करेंगे। हालांकि इस भर्ती में ग्रुप D की पिछली भर्ती की अपेक्षा कम प्रतिस्पर्धा है। दरअसलग्रुप D की पिछली भर्ती में एक सीट के लिए तकरीबन 297 अभ्यर्थी आपस में प्रतिस्पर्धा कर रहे थे।
कैसे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :
अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सकते हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस काहिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त UP Lehkpal, PET, IBPS, CUET, SSC और रेलवे समेत विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों कोउनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।