फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Railway Recruitment Board Releases Updated Schedule for CBT Exams

RRB JE Exam Date 2026: आरआरबी ने जेई समेत कई परीक्षाओं की तिथियां बदलीं, अब इन नई तारीखों पर होंगे एग्जाम

Wed, 11 Feb 2026 11:32 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 11 Feb 2026 11:32 AM IST
सार

RRB JE Exam Date 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड ने जेई समेत कई परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव कर दिया है। पहले जारी कार्यक्रम के अनुसार होने वाली परीक्षाएं अब नई तारीखों पर आयोजित की जाएंगी। 

विज्ञापन
Railway Recruitment Board Releases Updated Schedule for CBT Exams
RRB - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

RRB JE Exam Date 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड ने जेई, डिपो मटेरियल सुपरिंटेंडेंट और केमिकल व मेटलर्जिकल असिस्टेंट पदों के लिए आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षा के शेड्यूल में संशोधन किया है। पहले चरण की CBT-1 परीक्षा, जो 3 मार्च 2026 को प्रस्तावित थी, अब निर्धारित तिथि पर आयोजित नहीं की जाएगी। आरआरबी ने अपडेटेड परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है।

विज्ञापन


जेई/डीएमएस/सीएमए पदों के लिए प्रथम चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1) अब 19 फरवरी 2026, 20 फरवरी 2026 और 25 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी।
 
विज्ञापन
पद का नाम परीक्षा तिथि
जेई/डीएमएस / सीएमए 19 फरवरी 2026, 20 फरवरी 2026 और 25 फरवरी 2026

आरआरबी ने उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शहर और निर्धारित तिथि की जानकारी उपलब्ध करा दी है। एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप 10 फरवरी को जारी की गई, जिसे अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कर डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड यानी एडमिट कार्ड परीक्षा से चार दिन पूर्व जारी किए जाएंगे, इसलिए उम्मीदवारों को समय-समय पर वेबसाइट देखते रहना चाहिए।

कब होगी परीक्षा?

इस भर्ती अभियान के माध्यम से 2588 रिक्तियां भरी जाएंगी। चयन प्रक्रिया में दो चरणों की CBT परीक्षा और उसके बाद दस्तावेज सत्यापन शामिल है। पहले चरण की CBT केवल प्रारंभिक स्क्रीनिंग के लिए है और इसके अंक अंतिम मेरिट में नहीं जोड़े जाएंगे। दूसरे चरण की परीक्षा निर्णायक होगी। साथ ही, प्रत्येक गलत उत्तर पर एक-तिहाई अंक की कटौती की जाएगी।

जेई भर्ती परीक्षा तीन अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित होगी। प्रत्येक शिफ्ट की अवधि 90 मिनट तय की गई है। पहली पाली सुबह 9:00 से 10:30 बजे तक, दूसरी 12:45 से 2:15 बजे तक और तीसरी 4:30 से 6:00 बजे तक चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed